आपका डेटा कहीं हो तो नहीं रहा लीक? घबराइए नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक और बचाएं अपनी मेहनत की कमाई

Data Leak Alert: डिजिटल और AI के दौर में आपकी निजी जानकारी किसी खजाने से कम नहीं है। मोबाइल नंबर, ईमेल, बैंक डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट सब कुछ अब ऑनलाइन है।
Data Leak Don't panic check immediately and safeguard
Data Leak (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Digital Security India: आज के डिजिटल और AI के दौर में आपकी निजी जानकारी किसी खजाने से कम नहीं है। मोबाइल नंबर, ईमेल, बैंक डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट सब कुछ अब ऑनलाइन है। ऐसे में अगर आपका डेटा लीक हो जाए, तो यह सीधे आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। बढ़ते साइबर हमलों के बीच यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आपका डेटा सुरक्षित है या नहीं।

ऑनलाइन टूल्स से करें तुरंत जांच

अगर आपको जरा भी शक है कि आपकी जानकारी लीक हो सकती है, तो आप तुरंत ऑनलाइन टूल्स की मदद ले सकते हैं। Have I Been Pwned एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपना ईमेल या मोबाइल नंबर डालकर पता लगा सकते हैं कि आपका डेटा किसी डेटा ब्रीच का हिस्सा बना है या नहीं। यह टूल दुनियाभर के लीक डेटा को इकट्ठा कर यूजर्स को अलर्ट करता है।

कमजोर पासवर्ड पड़ सकता है भारी

अक्सर लोग एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल करते हैं या आसान पासवर्ड रखते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है। Google Chrome और Mozilla Firefox जैसे ब्राउजर में पहले से पासवर्ड चेक करने का फीचर मौजूद है। इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपका पासवर्ड सुरक्षित है या पहले ही लीक हो चुका है।

ईमेल अलर्ट को नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा

कई कंपनियां Data Leak होने पर खुद ही यूजर्स को ईमेल के जरिए जानकारी देती हैं। ऐसे में अपने इनबॉक्स पर नजर रखना बेहद जरूरी है। लेकिन सावधान रहें कई बार साइबर ठग फर्जी ईमेल भेजकर आपको फंसाने की कोशिश करते हैं। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।

टेंशन खत्म: 2FA से बढ़ाएं सुरक्षा

अगर आप अपने अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें। Google Authenticator और Microsoft Authenticator जैसे ऐप्स हर लॉगिन पर एक अतिरिक्त सुरक्षा कोड देते हैं, जिससे हैकर्स के लिए आपके अकाउंट तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

डेटा लीक हो जाए तो तुरंत क्या करें?

अगर आपको पता चलता है कि आपका Data Leak हो चुका है, तो घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि तुरंत एक्शन लें। सबसे पहले अपने अकाउंट का पासवर्ड बदलें। अगर आपने वही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल किया है, तो सभी प्लेटफॉर्म्स पर उसे अपडेट करें। साथ ही 2FA चालू करके अपनी सुरक्षा को और मजबूत करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com