Mira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी, वेबसाइट पर न होने से असमंजस

Mira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन वेबसाइट पर प्रकाशित न होने से सदस्यों में असमंजस है। 8,528 फेरीवालों के सर्वे के बाद यह समिति गठित की गई है।
Mira Bhayandar Illegal Parking Bus Accident
मीरा-भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mira Bhayandar Hawker Committee Notification: मीरा भाईंदर शहर के फेरीवालों के लिए आखिरकार एक बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने 7 अप्रैल को शहर की हॉकर (फेरीवाला) समिति की अधिसूचना जारी कर दी है।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि अधिसूचना जारी होने के बावजूद इसे अभी तक सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया गया है, जिससे समिति के सदस्य अब भी असमंजस की स्थिति में हैं।

बता दें कि Mira Bhayandar मनपा द्वारा शहर के 8,528 फेरीवालों का व्यापक सर्वेक्षण पूरा करने के बाद इस समिति का गठन किया गया था। समिति की अध्यक्षता मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को सौंपी गई है। जबकि पुलिस, यातायात, विशेष योजना प्राधिकरण और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

Mira Bhayandar के फेरीवालों का होगा चुनाव

फेरीवालों में से 8 सदस्यों का चयन चुनाव के माध्यम से किया गया, जबकि 7 सदस्यों को नामांकन प्रक्रिया से शामिल किया गया। हालांकि, अनुसूचित जनजाति और मार्केटिंग एसोसिएशन के लिए आरक्षित दो पद उम्मीदवारों के अभाव में अब भी रिक्त हैं।

प्रस्ताव 15 सितंबर, 2025 को प्रशासनिक बैठक में हुआ पारित

इस तरह कुल 20 के बजाय 18 सदस्यीय समिति अस्तित्व में आई है। दरअसल, इस समिति के गठन का प्रस्ताव 15 सितंबर, 2025 को हुई प्रशासनिक बैठक में पारित किया गया था और 18 सितंबर को इसे राज्य के शहरी विकास विभाग को भेज दिया गया था। बावजूद इसके, मंजूरी और अधिसूचना जारी होने में करीब पांच महीने का लंबा समय लग गया।

मामले में तब तेजी आई जब इस देरी को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए आयुक्त से रिपोर्ट मांगी। मनपा द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के एक महीने के भीतर ही सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। फिलहाल, अधिसूचना जारी होने के बावजूद उसके सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने के कारण समिति के कार्य शुरू होने में बाधा बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com