- Hindi News »
- State »
- Voting Continues On Six Lok Sabha And 42 Assembly Seats In Odisha
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा में मतदान शुरु
लोकसभा चुनाव के चलते पूरे भारत में मतदान जारी है। 7 चरणों में ये चुनाव का होना तय किया गया है। अभी तक 5 चरणों के चुनाव हो चुके है और छठवें चरण का चुनाव आज हो रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

उड़ीसा चुनाव 2024 ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
भुवनेश्वर : ओडिशा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और पुरी लोकसभा सीट के साथ ही इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली 42 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा लेकिन कुछ दूरवर्ती और संवेदनशील बूथों पर मतदान थोड़ा पहले समाप्त हो जाएगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10,581 मतदान केंद्रों पर 94.48 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं।
मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधा
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
SC-ST छात्रों के लिए दोगुना किया गया आरक्षण, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में फायदा, कैबिनेट बैठक में मंजूरी
नवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल
राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एनबी ढल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस चरण में 35,000 सुरक्षा कर्मियों और 70,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
चुनावी किस्मत का होगा फैसला
इस चरण में जिन प्रमुख नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजू जनता दल (बीजद) के संगठनात्मक सचिव और विधायक प्रणब प्रकाश दास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल हैं।
एजेंसी
Voting continues on six lok sabha and 42 assembly seats in odisha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती: इर्विन चौक पर 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन; सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Apr 11, 2026 | 04:13 PMमुंबई के बोरिवली में BSNL-MTNL की 28.84 एकड़ जमीन पर बनेंगे पीएम आवास, CM फडणवीस ने दी मंजूरी
Apr 11, 2026 | 04:11 PM‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात
Apr 11, 2026 | 04:06 PMAadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
Apr 11, 2026 | 03:54 PMUS-Iran शांति वार्ता से पहले पाक में सऊदी की ‘एंट्री’, PM शहबाज से मिले वित्त मंत्री, क्या है नया गेमप्लान?
Apr 11, 2026 | 03:53 PMCM फडणवीस ने किया महाराष्ट्र के पहले CBSE जिला परिषद स्कूल का उद्घाटन, जानें खूबियां
Apr 11, 2026 | 03:53 PMPanchak: वरुथिनी एकादशी पर पंचक के साए का क्या होगा असर? नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और उपाय
Apr 11, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














