- Hindi News »
- State »
- Varavara Rao Need Not Surrender By November 18 In Elgar Parishad Maoist Ties Hc
एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में वरवर राव को 18 नवंबर तक समर्पण करने की आवश्यकता नहीं: HC
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने मंगलवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले (Elgar Parishad-Maoist ties case) में आरोपी कवि वरवर राव (Varavara Rao) को 18 नवंबर तक तलोजा जेल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण (Surrender) करने की जरूरत नहीं है। अदालत ने इस संबंध में आरोपी की याचिका पर सुनवाई 18 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने 82 वर्षीय राव को इस साल 22 फरवरी को चिकित्सा आधार पर छह महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें पांच सितंबर को समर्पण कर न्यायिक हिरासत में लौटना था।
राव ने पिछले महीने अपने वकील आर सत्यनारायणन और वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर के माध्यम से आवेदन दायर कर जमानत की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने अदालत से जमानत पर अपने गृहनगर हैदराबाद में रहने की अनुमति भी मांगी थी। हालांकि, मामले में जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने चिकित्सा जमानत बढ़ाने और हैदराबाद जाने का आग्रह करने वाली राव की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट से यह संकेत नहीं मिलता है कि वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
एनआईए ने पिछले महीने उच्च न्यायालय में दायर अपने हलफनामे में कहा था कि राव की मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी बड़ी बीमारी की बात सामने नहीं आई है जिससे कि आरोपी को हैदराबाद में इलाज करने की आवश्यकता हो और न ही यह जमानत के विस्तार के लिए कोई आधार है। न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एसवी कोतवाल की पीठ ने आज समय की कमी के कारण राव की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
MOIL CMD नियुक्ति विवाद: 370 करोड़ के घोटाले के आरोपी विश्वनाथ सुरेश की कुर्सी खतरे में, हाई कोर्ट में सुनवाई
तोता, हाईकोर्ट और किसान, 10 साल बाद मिली जीत, सरकार को देना होगा अनार के बागवान को मुआवजा
अतिक्रमणकारियों को हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सार्वजनिक जमीन खाली कराने के आदेश में बदलाव से साफ इनकार
Bombay High Court का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती से नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पेंशन, EPFO को लगायी फटकार
पीठ ने राव से चिकित्सा जमानत पर बाहर रहने के दौरान अपने गृहनगर जाने की अनुमति मांगने के लिए अलग से याचिका दायर करने को भी कहा। उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत पर लगाई गई कड़ी शर्तों के तहत राव अपनी पत्नी के साथ मुंबई में किराए के मकान में रह रहे हैं। राव को जिस समय जमानत दी गई थी, उस समय उनका महानगर स्थित निजी नानावती अस्पताल में कई बीमारियों का इलाज चल रहा था, जहां उन्हें उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद महाराष्ट्र जेल के अधिकारियों ने भर्ती कराया था।
यह मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे के शनिवारवाड़ा में आयोजित ‘एल्गार परिषद’ सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है, जिसके बारे में पुलिस ने दावा किया था कि इसकी वजह से शहर के बाहरी इलाके में कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास अगले दिन हिंसा हुई थी। पुणे पुलिस ने दावा किया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था। मामले में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को आरोपी बनाया गया है। इसकी जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी। (एजेंसी)
Varavara rao need not surrender by november 18 in elgar parishad maoist ties hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: प्रधानमंत्री मोदी को दिव्य अनुभूति, खिलेगा कमल, दीदी की दुर्गति
Apr 29, 2026 | 07:05 AMबंगाल का महासंग्राम: अंतिम चरण में 3.2 करोड़ मतदाता लिखेंगे भविष्य; 142 सीटों पर आज वोटिंग
Apr 29, 2026 | 07:01 AMएल्युमिनियम या स्टील: कहीं आप भी गलत बर्तन में तो नहीं उबाल रहे दूध? सेहत पर पड़ता है ये गंभीर असर!
Apr 29, 2026 | 06:58 AMमुंबई पर आतंकी साया, मीरा रोड में लोन-वुल्फ हमला और रेलवे को मिली पाकिस्तानी धमकी, ATS की जांच शुरू
Apr 29, 2026 | 06:47 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे
Apr 29, 2026 | 06:46 AMBirthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न
Apr 29, 2026 | 06:15 AMLIVEAssembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव फेज-2 का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटिंग
Apr 29, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














