- Hindi News »
- State »
- Uttar Pradesh Man Arrested For Robbing Bank After Encounter With Police In Gonda
गोंडा मे दिनदहाड़े लाखों की लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी को किया गिरफ्तार
- Written By: मनोज पांडे

मुठभेड़ के बाद की तस्वीर
लखनऊ: गोंडा जिले में पुलिस ने बैंक लूटने के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की पूरी धनराशि आठ लाख 54 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंत नगर मोहल्ले में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के खजांची को शुक्रवार को धारदार हथियार से डराकर बैंक से आठ लाख 54 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया।
जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पांच दलों का गठन कर पूरे जिले में आरोपी की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि मोकलपुर रोड पर शुक्रवार रात पुलिस जांच के दौरान मोटर साइकिल सवार राकेश गुप्ता को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना को०नगर पुलिस एवं SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक में लूट की घटना का मात्र 09 घंटे में सफल अनावरण, घटना में संलिप्त शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूट की शत्–प्रतिशत धनराशि रु० 8,54,000 बरामद
के संबंध में #SPGonda की बाइट- pic.twitter.com/yKt9ZryjSd — Gonda Police (@gondapolice) February 2, 2024
जायसवाल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल, धारदार हथियार (हसिया) और बैंक से लूटे गए आठ लाख 54 हजार रुपये बरामद किए गए हैं । आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं आशुतोष महाराज? अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले महंत का कच्चा चिट्ठा: मुकदमों और हिस्ट्रीशीट का सच
कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा
अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा मोड़: ‘यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए मिला था पैसों का ऑफर’, रमाशंकर का खुलासा
नीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज
Uttar pradesh man arrested for robbing bank after encounter with police in gonda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में ड्रग्स माफिया पर कड़ा वार, सीएम फडणवीस बोले- कूरियर कंपनियों पर भी लगेगा मकोका
Feb 25, 2026 | 07:39 AMबरसाने पहली बार खेलने जा रहे हैं होली, भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां; वरना पड़ सकता है भारी!
Feb 25, 2026 | 07:36 AMPM मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू का बड़ा दांव, लॉन्च किया ‘Hexagon Alliance’
Feb 25, 2026 | 07:34 AMनवभारत संपादकीय: नक्सली उन्मूलन के बाद विकास भी हो
Feb 25, 2026 | 07:29 AMPM मोदी का इजरायल दौरा आज से शुरू, आयरन डोम सिस्टम से लेकर मेल ड्रोन तक, कई बड़े समझौतों पर बन सकती है बात
Feb 25, 2026 | 07:18 AMनवभारत विशेष: सेना के लिए जरूरी इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स
Feb 25, 2026 | 07:16 AMहिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला से भागे तेल टैंकर ‘बर्था’ को दबोचा
Feb 25, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














