- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Lpg Cylinder Shortage 15 Days Waiting Home Delivery Delay
बुकिंग के 13 दिन बाद भी खाली है किचन! गड़चिरोली में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत, 6,000 से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग
Gadchiroli LPG Shortage: गड़चिरोली में रसोई गैस के लिए हाहाकार! ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी 15 दिन की वेटिंग। प्रशासन के दावों के बीच चूल्हे पर खाना पकाने को मजबूर हुए लोग।
- Written By: प्रिया जैस

गैस सिलेंडर की कमी (सौजन्य-नवभारत)
LPG Cylinder Waiting List: ईरान और इजरायल, अमेरिका के युद्ध के चलते पिछले माह में देश समेत गड़चिरोली जिले में भी सिलेंडर की किल्लत निर्माण हो गई थी। सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता एजेंसियों के सामने सुबह ही कतारें लगा रहे थे। लेकिन प्रशासन ने नागरिकों की गलतफहमी दूर करते हुए बेवजह कतार में लगने की आवश्यकता न होकर घरपहुंच सेवा उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन वर्तमान में घरपहुंच सेवा में भी विलंब हो रहा है।
जिसके कारण अनेक लोगों ने LPG सिलेंडर घर तक पहुंचने की प्रतीक्षा न करते हुए चूल्हे पर ही भोजन पकाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी 15-15 दिनों तक सिलेंडर लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण आए दिन उपभोक्ता एजेंसी में पहुंचकर कब तक सिलेंडर मिलेगा? ऐसा सवाल एजेंसी धारक से पूछते हुए दिखाई दे रहे है।
एक तरफ प्रशासन ने जिले में LPG सिलेंडर की किल्लत नहीं होने की बात कही। लेकिन दूसरी तरफ बुकिंग करने के बाद भी 15 दिनों तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे है। जिससे यदि सिलेंडर उपल्ब्ध है, तो समय पर क्यों नहीं मिल रहे है? ऐसा सवाल अब नागरिकों ने पूछना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
15 दिनों का इंतजार
-शहर समेत तहसील के सिलेंडर धारकों को शहर की गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपल्ब्ध कराया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर के लिए बुकिंग करने के बाद 15 दिनों तक प्रतीक्षा करने की नौबत उपभोक्ताओं पर आ पड़ी है।
-इस संदर्भ में शहर के एचपी गैस एजेंसी से पूछताछ करने पर एजेंसी के एक कर्मी ने बताया कि लगभग 6 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग की है। और दूसरी ओर सिलेंडर की आपूर्ति कम होने से यह समस्या निर्माण हो गई है। ऐसी बात संबंधित कर्मी ने कही है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
13 दिन बाद भी नहीं मिला
गड़चिरोली नेहरू वार्ड के उपभोक्ता अयाज शेख ने बताया मैंने गैस सिलेंडर के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग की थी। जिसकी ओटीपी मुझे प्राप्त हुई है। लेकिन अब करीब 13 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी मेरे घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच पाया है। इस संदर्भ में एजेंसी में आकर पूछताछ करने पर अब 25 मार्च को हुई बुकिंग के सिलेंडर वितरण होने की बात कही गई। अगर बुकिंग करने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है तो, भोजन कैसे पकाएं, ऐसी समस्या निर्माण हो गई है।
Gadchiroli lpg cylinder shortage 15 days waiting home delivery delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














