- Hindi News »
- State »
- Union Minister Narayan Ranes Big Allegation On Mahavikas Aghadi Said The Government Is Implicating My Son On A Fake Case
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का महाविकास अघाड़ी पर बड़ा आरोप, कहा- फर्जी मामले पर मेरे बेटे को फंसा रही सरकार
- Written By: रवि शुक्ला

File Pic
सिंधूदुर्ग: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में अपने बेटे तथा भाजपा विधायक नितेश राणे की संभावित गिरफ्तारी को लेकर जारी अटकलों के बीच मंगलवार को दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है और महाराष्ट्र की एमवीए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने कहा कि सिंधूदुर्ग जिला सहकारी बैंक चुनावों से पहले ये सब किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यदि सहकारी बैंक चुनावों में महा विकास आघाड़ी (एमवीए- जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं) जीत जाता है, तो उसे उसके नेताओं द्वारा की गई पिछली अनियमितताओं को छिपाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पूछा कि डीजीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी जिले में डेरा क्यों जमाए बैठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में होगा सत्ता परिवर्तन! परिणय फुके ने संभाली कमान, बोले- हर बूथ तक पहुंचेगा BJP का ‘SIR’ प्लान
Sambhajinagar: मेल्ट्रॉन अस्पताल में फर्जी निरीक्षण का मामला, कर्मचारियों से अभद्रता और डॉक्टर को दी धमकी
2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
बिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा
राणे ने संवाददाताओं से कहा, ”नितेश को मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) उस मामले में लगाई जाती है, जहां शिकायतकर्ता को चोटें आई हों। घटना के समय नितेश वहां नहीं था।” उन्होंने कहा, ”सिंधूदुर्ग जिला सहकारी बैंक चुनाव से पहले ये किया जा रहा है। राज्य सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।”
कोंकण क्षेत्र के सिंधूदुर्ग जिले की कंकावली विधानसभा सीट से विधायक नितेश राणे ने हत्या के प्रयास के एक मामले में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत मांगी थी। यह मामला संतोष परब (44) नामक व्यक्ति पर कथित हमले से संबंधित है।
नारायण राणे ने साल 2005 में शिवसेना छोड़ दी थी। कोंकण क्षेत्र में उनके और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (जो वर्तमान शिवसेना अध्यक्ष भी हैं) के बीच पिछले कुछ समय से तीखी प्रतिद्वंद्विता देखी गई है।(एजेंसी)
Union minister narayan ranes big allegation on mahavikas aghadi said the government is implicating my son on a fake case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune में जल संकट गहराया, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी
Apr 12, 2026 | 03:08 PMटीम को पहली जीत दिलाने के बाद Sanju Samson का बड़ा खुलासा, शतक बनाने के बाद खोला CSK में शामिल होने का राज
Apr 12, 2026 | 03:04 PMSolapur DPC War: दिल्ली में बैठकर नहीं मिलेगा फंड, पालक मंत्री जयकुमार गोरे का MP प्रणिति शिंदे पर तीखा पलटवार
Apr 12, 2026 | 03:01 PMजब रेडियो-दूरदर्शन ने लगाया रोक, ‘दम मारो दम’ पर मचा बवाल, लेकिन अवॉर्ड जीतकर छाईं Asha Bhosle
Apr 12, 2026 | 03:00 PMIslamabad में अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता विफल, होर्मुज जलडमरूमध्य का तनाव बढ़ा
Apr 12, 2026 | 02:45 PMजब अपनी ही बहन की याद में मिला पुरस्कार…भावुक कर देने वाला था आशा भोसले का ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ पल
Apr 12, 2026 | 02:45 PMMumbai-Ahmedabad Bullet Train के लिए 21 किमी सुरंग का काम शुरू, समुद्र के नीचे भी बनेगा टनल
Apr 12, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














