-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ahmedabad Bullet Train Tunnel Project Update
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train के लिए 21 किमी सुरंग का काम शुरू, समुद्र के नीचे भी बनेगा टनल
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train प्रोजेक्ट के तहत महाराष्ट्र में 21 किमी लंबी सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें 7 किमी हिस्सा समुद्र के नीचे बनाया जा रहा है।

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन टनल अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Tunnel Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र में 21 किमी लंबी भूमिगत सुरंग का काम शुरू कर दिया गया है। बुलेट ट्रेन रूट सबसे चुनौतीपूर्ण काम महाराष्ट्र में किया जा रहा है। यहां जमीन के नीचे, समुद्री खाड़ी के अंदर भी टनेल बनाया जा रहा है।
मुंबई में (घनसोली के पास) सावली में जमीन के करीब 39 मीटर नीचे दूसरी टनल बोरिंग मशीन (TBM) की असेंबली शुरू हो गई है। ये TBM सावली से विक्रोली की तरफ अपना सफर शुरू करेगी। शनिवार को 190 मीट्रिक टन वज़न वाली गैन्ट्री नीचे उतारी गई।
इसकी लंबाई 18 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर और ऊंचाई 9 मीटर है। इसके पहले मुंबई के विक्रोली में ज़मीन के स्तर से 56 मीटर की गहराई पर पहली टीबीएम को नीचे उतारा गया,जो कि 20 मंज़िला इमारत की ऊँचाई के बराबर है। दोनों TBM में मिलाकर कुल 4 गैन्ट्री होंगी, जिन्हें मेन शील्ड असेंबली और कटरहेड से जोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
BJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन टनल अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
ये गैन्ट्री TBM के साथ पूरे बने हुए टनल में आगे बढ़ती रहेंगी और खुदाई, वॉटरप्रूफिंग, टनल लाइनिंग सेगमेंट लगाने जैसे ज़रूरी कामों में मदद करेंगी। सावली शाफ्ट में जगह कम होने की वजह से 39 मीटर नीचे TBM की असेंबली बहुत सोच-समझकर प्लान की गई है। TBM की शुरुआती ड्राइव जुलाई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
21 किमी लंबी सुरंग
बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई के बीकेसी से ठाणे के शीलफाटा तक लगभग 21 किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इस भूकंपरोधी सुरंग में भारत की पहली 7 कि.मी. लंबी समुद्र के नीचे की सुरंग भी शामिल है, जो ठाणे क्रीक के नीचे से गुज़रती है। बताया गया कि 21 कि.मी. में से, एनएटीएम (न्यू आस्ट्रियन मेथड) तरीकों का उपयोग कर 5 कि.मी. सुरंग पहले ही पूरी हो चुकी है। अब बाकी 16 कि.मी. सुरंग टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) की मदद से बनाई जाएगी।
देश की पहली ट्यूब टनेल
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train के लिए भूमिगत रूप से बनाई जा रही देश की अत्याधुनिक सिंगल-ट्यूब सुरंग होगी। जिसमें दो ट्रैक बनाए जाएंगे। यह सुरंग ज़मीन के स्तर से लगभग 25 से 57 मीटर गहरी होगी, और इसका सबसे गहरा निर्माण बिंदु पारसिक पहाड़ी से 114 मीटर नीचे होगा।
टीबीएम की कुल लंबाई 95.32 मीटर है और इसमें कई ज़रूरी हिस्से शामिल हैं, जैसे कटर व्हील, मेन बेयरिंग, जॉ क्रशर, इरेक्टर, मेन शील्ड, टेल शील्ड, और चार खास गैंट्री जो टनल बनाने के काम में मदद करती हैं।
टीबीएम की कुल लंबाई 95.32 मीटर है और इसमें कई ज़रूरी हिस्से शामिल हैं, जैसे कटर व्हील, मेन बेयरिंग, जॉ क्रशर, इरेक्टर, मेन शील्ड, टेल शील्ड, और चार खास गैंट्री जो टनल बनाने के काम में मदद करती हैं।
इसके लिए एक साथ 2 टीबीएम का उपयोग किया जा रहा है,ताकि दोनों तरफ से कार्य को सुरक्षित एवं तेजी से किया जा सके। बताया गया कि दोनों टीबीएम की असेम्बलिंग के बाद मुख्य रूप से टनलिंग की शुरुआत जुलाई से हो जाएगी और अक्टूबर 2026 तक सुरंग आकार लेने लगेगी।
ये भी पढ़ें :- Bhiwandi में दफन गुटखा फिर हुआ गायब, 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train का पहला चरण 2027 में खोलने की तैयारी
- Mumbai-Ahmedabad Bullet Train का गुजरात में पहला चरण शुरू करने की तैयारी भी तेजी से हो रही है। सूरत से बीलीमोरा के बीच 2027 में बुलेट ट्रेन को दौड़ाने का प्लान है। 508.17 किमी की दूरी में 384.04 किमी हिस्सा गुजरात में,155.76 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में और 4.3 किमी हिस्सा दादरा नगर हवेली में है।
- बुलेट ट्रेन के रूट पर 12 स्टेशन होंगे, जिनमें से 8 गुजरात में, 4 स्टेशन महाराष्ट्र में बनने हैं। जबकि दादरा हवेली में कोई स्टेशन नहीं होगा। जबकि महाराष्ट्र के हिस्से में काम तेजी से चल रहा है। मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले अंडरग्राउंड स्टेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र में 21 किमी लंबी सुरंग एवं स्टेशन के लिए 2029 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
Mumbai ahmedabad bullet train tunnel project update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMमुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
Jul 15, 2026 | 11:53 AMशंखनाद के बीच खुले श्रीजगन्नाथ के पट; नवयौवन रूप के हुए दिव्य दर्शन, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा मंदिर परिसर
Jul 15, 2026 | 11:52 AMChanakya Thoughts: जीवन में सफलता और सम्मान दिला सकती हैं चाणक्य नीति की ये 8 अनमोल बातें
Jul 15, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













