शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: ए.के. शर्मा

AK Sharma
Updated on

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (Energy Minister A.K. Sharma) के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों (Complaints) और समस्याओं (Problems) के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान के लिए आईसीटी आधारित ‘सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्टेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) पोर्टल की व्यवस्था के तहत सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक स्तर पर जनसुनवाई की गयी। इसमें कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 16 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और शेष 28 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को रिपोर्ट (Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार सोमवार को अधिशासी अभियन्ता और अधीक्षण अभियंता के स्तर पर की गई जनसुनवाई में कुल प्राप्त 1,289 शिकायतों में से 1,176 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है और शेष 113 लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। ‘संभव’ पोर्टल के तहत ऊर्जा विभाग में अब तक की गई जनसुनवाई में कुल 7541 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6,184 शिकायतों का समाधान हो गया और शेष 1,357 शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

समस्या का गहन विश्लेषण कर समाधान किया जाएगा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आईसीटी आधारित ‘सम्भव’ के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का जड़ से निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक समस्या का गहन विश्लेषण कर समाधान किया जाएगा, जिससे कि भविष्य में ऐसी समस्या फिर से सामने ना आए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला, सर्किल और डिस्कॉम स्तर पर जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो पाएगा। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए माह के तीसरे बुधवार को स्वयं ऊर्जा मंत्री द्वारा सुनवाई की जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com