-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Your Wife Is Very Beautiful Send Her Alone Je Made Dirty Demand From A Labor In Up
तुम्हारी पत्नी बहुत सुंदर है, अकेले में भेजो…’योगी’ राज में बिजली बिल सही कराने पहुंचे मजदूर से जेई की ‘डर्टी डिमांड’
- Written By: अभिषेक सिंह
एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां बहन-बेटिंयों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर नकेल लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके अधिकारी ही इसे पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बाराबंकी से सामने आया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक किसान ने बिजली विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला लोनी कटरा थाना क्षेत्र के शाहपुर सिदवी गांव में एक किसान परिवार का बिजली का बिल लगभग 94 हजार 8 सौ 64 रुपए बिजली का बिल आया था।
बढ़ा हुआ बिजली का बिल देखकर किसान हैरान हो गया। पीड़ित ने बिल को सही करवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी के ऑफिस पहुंचा तो बिजली बिल ठीक कराने के बदले कहा कि ‘बिल सही कराना है तो अपनी पत्नी को अकेले में भेजो’सही कर दूंगा।
जेई पर लगे गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक गलत रीडिंग से किसान का बिजली बिल बढ़ गया था। जिसे सुधारने के बदले अधिकारी ने घटिया शर्त रखी। किसान ने IGRS पोर्टल के जरिए MD से इस मामले में शिकायत की। शिकायतकर्ता का वीडियो यूपी कांग्रेस ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रदेश की महिलाएं गुंडे बदमाशों से पहले ही परेशान थी, अब सत्ता संरक्षित अफसर भी इस सूची में जुड़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
‘रक्षक या भक्षक’: गोरखपुर में पुलिस पर बर्बरता के आरोप, अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
“तुम्हारी बीवी बहुत सुंदर है, बिल ठीक कराना है तो बीवी को साथ लेकर आना” बाराबंकी में तैनात बिजली विभाग के अधिकारी ने एक मजदूर का बिल ठीक करने के नाम पर यह बात कही। लोक लाज के डर से वह दोबारा नहीं गया, जब 1 साल बाद फिर बिल ठीक कराने पहुंचा तो अधिकारी इतना ख़फ़ा हो गया कि… 40… pic.twitter.com/pimdLIXBQm — UP Congress (@INCUttarPradesh) February 9, 2025
प्रार्थी की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के मुताबिक, 13 मार्च 2024 को अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार निरीक्षण करने के लिए आए थे। इस दौरान भी उक्त अधिकारी ने कहा कि ‘तुम्हारी पत्नी बहुत सुंदर है’। जिसके बाद वह चला गया, अगले दिन गलत रीडिंग करके बिल और बढ़ा दिया गया। इसके बाद 16 मार्च 2024 को प्रार्थी ने इसकी शिकायत की। तब प्रदीप ने उसके सामने ऐसी गंदी शर्त रखी।
…और बीबी को अकेले भेजो
इसके बाद 31 जनवरी 2025 को प्रार्थी फिर से शिकायत के लिए दफ्तर पहुंचा। जहां बाहर में एक मोड़ के पास उसे प्रदीप मिल गया। जब प्रार्थी ने अनुरोध किया तो उसने कहा कि अब तुम्हे अपनी पत्नी को भी अकेले में भेजना पड़ेगा और 40 हजार रुपये का भी इंतजाम कर लो, तभी तुम्हारा कनेक्शन चालू हो पाएगा। प्रार्थी ने इस मामले में अधिकारी के खिलाफ जांच कर सजा देने की मांग की है।
जेई ने आरोप को बताया झूठा
इस पूरे मामले पर आरोपी जेई प्रदीप कुमार की तरफ से कहा गया कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत और निराधार हैं। इसके लिए उसने केस भी दर्ज करवाया है। जेई ने कहा कि हैदरगढ़ के सीओ से मिलकर मैंने उनको सारी बात बता दी है। 13 मार्च 2024 को इनके घर का कनेक्शन काटा गया था। अजीत रावत को मैं पहचानता तक नहीं हूं।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरोपी जेई का कहना है, ये मुझसे इसी 31 जनवरी को मिले भी थे, जो गलत है। मैं ऑफिस के बाहर इनसे मिला भी नहीं हूं। जिनका पैसा जमा नहीं होता है उनके कनेक्शन काटे जाते हैं। पैसा जमा न करना पड़े, इसलिए इनके द्वारा झूठे आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल किसान ने मामले में जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
Your wife is very beautiful send her alone je made dirty demand from a labor in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














