- Hindi News »
- State »
- Police Took The Son Of Former Uttar Pradesh Minister Swami Prasad Maurya For Questioning District Magistrate Kushinagar
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई: जिलाधिकारी कुशीनगर
- Written By: किर्तेश ढोबले

ANI Photo
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya ) के बेटे को बुधवार को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया, क्योंकि उन पर मतदान की पूर्व संध्या पर लोगों में पैसे बांटने के आरोप हैं। कुशीनगर के जिलाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कुशीनगर जिले के फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर लिखा कि पुलिस ने उनके बेटे अशोक मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम ने गिरफ्तारी से इनकार किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘गिरफ्तारी’ की सूचना पूरी तरह से गलत है, हमें शाम को सूचना मिली कि फाजिलनगर सपा प्रत्याशी के बेटे द्वारा पैसा बांटा जा रहा है। शिकायत पर मौके पर टीम गयी थी और वहां पर तीन-तीन वाहनों के साथ सात-आठ लोग मौके पर पाये गये। उनके बेटे को पूछतांछ के लिए थाने पर लाया गया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषाद… आरक्षण की मांग और 2027 के चुनाव पर बड़ा शंखनाद
उत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने खत्म किया सस्पेंस, बता दिया इलेक्शन का समय
प्रधान बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को झटका! अब 2027 में बजेगी चुनावी डुगडुगी? जानिए किसे होगा बड़ा नुकसान
इधर कांग्रेस ने छोड़ी साईकिल…उधर चार दलों ने दिया भाजपा को झटका, यूपी में क्यों मचा सियासी हड़कंप?
इससे पहले कुशीनगर जिले के फाजिलनगर में भाजपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कथित हमले के मामले में बुधवार को दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गई। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य, पुत्र अशोक मौर्य जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी।
मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान खावा पट्टी गांव में स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला और भाजपा का जुलूस आमने-सामने आ गया था, जिसके बाद दोनो पक्षों में झड़प हो गई थी। मौर्य हाल में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और फाजिलनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाया है और लिखित शिकायतों के आधार पर 39 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मौर्य पक्ष के 25 और दूसरे पक्ष के 14 नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है। (एजेंसी )
Police took the son of former uttar pradesh minister swami prasad maurya for questioning district magistrate kushinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Foundation Day: ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, अटल का वो अटूट विश्वास; जिसने भाजपा को दी उड़ान
Apr 06, 2026 | 05:50 AMCSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














