CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के 'सूत्रधार' बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस बड़ी में जीत में बल्लेबाज टिम डेविड ने अहम भूमिका निभाई।
आईपीएल 2026: मैच के दौरान 'अश्लील इशारा', आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड पर जुर्माना
टिम डेविड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tim David scored 30 runs off Jamie Overton in One Over: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने सीजन में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

टिम डेविड की तूफानी पारी बनी जीत की कुंजी

आरसीबी की इस जीत के सबसे बड़े हीरो टिम डेविड रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया। डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी पारी में एक ऐसा शॉट भी देखने को मिला, जिसमें गेंद स्टेडियम के पार पहुंच गई। डेविड की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने आरसीबी को 250 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

19वें ओवर में डेविड का तूफान, बने 30 रन

सीएसके के लिए पारी का 19वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसे जेमी ओवरटन फेंकने आए थे। इस ओवर में टिम डेविड ने जमकर रन बटोरे। पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर 2 रन और तीसरी पर चौका लगाया। इसके बाद आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर ओवर में कुल 30 रन बटोर लिए। इस दौरान उनका एक छक्का 106 मीटर लंबा रहा, जो स्टेडियम की छत पर जा गिरा। इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में कर दिया।

रिकॉर्ड्स की झड़ी, CSK के खिलाफ बना नया इतिहास

इस मुकाबले में आरसीबी ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाली आरसीबी पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने 231 रन बनाए थे।

इसके अलावा आरसीबी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु ने यह कारनामा तीसरी बार किया है, जबकि हैदराबाद पांच बार ऐसा कर चुकी है। साथ ही आरसीबी आईपीएल में 36वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में भी सफल रही। कुल मिलाकर CSK के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने न सिर्फ अपनी ताकत दिखाई, बल्कि बाकी टीमों को भी कड़ा संदेश दे दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com