- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Meeting Held In The City Building Regarding The Tasks And Responsibilities Of The Preliminary Competitive Examination
प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यों-दायित्वों को लेकर नगर भवन में हुई बैठक
- Written By: दिपक.पांडे

ओमप्रकाश मिश्र
रांची. आगामी 19 सितंबर (September) को होने वाले जेपीएससी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (Jharkhand Combined Civil Service) (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2021 को हजारीबाग (Hazaribagh) जिलांतर्गत शांतिपूर्ण (Peaceful) एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के संबंध में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल ने नगर भवन में गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक / सांख्यिकी दंडाधिकारी / वरीय दंडाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा के दिन एवं परीक्षा से पूर्व किए जाने वाले कार्यों-दायित्वों के संबंध में विस्तार से बताया गया।
बैठक में नोडल पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग जिला में यह परीक्षा आयोजित होना हमारे लिए एक अवसर है, एक खास मौका है। परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने में हम सभी की भूमिका काफी अहम होगी। इसलिए सभी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी तरह करेंगे। किसी परीक्षा केंद्र में किसी वीक्षक के सगे-संबंधी अगर हैं तो उन्हें पूर्व में ही किसी दूसरे वीक्षक से स्थानांतरित कर देना है।
सम्बंधित ख़बरें
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
परीक्षा में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजट पर प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट इस्तेमाल किये जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर आते हैं उनके संधारण की व्यवस्था अलग से करें।
कोविड के लक्षण वाले अभ्यर्थियों को अलग बैठाएं
उन्होंने ने कहा कि अगर कोई परीक्षा केंद्र में किसी अभ्यर्थी में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनके परीक्षा में बैठने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जाए, उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं करना है। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों, वीक्षकों और परीक्षा संचालन से संबंधित सभी लोगों की जांच थर्मल स्कैनर से सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र की साफ-सफाई, सैनिटाइज कराना परीक्षा के पूर्व सुनिश्चित करने, दोनों पालियों में ससमय प्रश्न पत्र और ओएमआरशीट की सीलिंग, परीक्षा केंद्र में उचित प्रकाश, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था का निदेश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी का संधारण सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को और प्रत्येक केंद्र में वीडियोग्राफी की व्यवस्था के लिए नजारत उप समाहर्त्ता को निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा निर्देशिका के संबंध में सामान्य निर्देश, केंद्र पर उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री की चेक लिस्ट, वस्तुनिष्ठ परीक्षा हेतु विशेष निर्देश, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, केंद्राधीक्षक अनुदेश, कोविड 19 के संबंध में अनुदेश एवं केंद्राधीक्षक के परीक्षा पूर्व के कार्य, केंद्राधीक्षक के परीक्षा के दौरान कार्य, प्रश्न पत्र प्लानर, उत्तर पत्रक प्लानर, वीक्षक हेतु अनुदेश, वीक्षक रिपोर्ट, नो रिलेशन सर्टिफिकेट, रूम चार्ट, प्रश्न पत्र के पैकेट खोले जाने संबंधी अनुदेश एवं वीडियोग्राफी के संबंध में सामान्य अनुदेश, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पत्रक प्राप्ति प्रपत्र, उपस्थिति पत्रक/ अप्रयुक्त प्रश्न – पत्र एवं प्रयुक्त/ अप्रयुक्त उत्तर पत्रक वापसी प्रपत्र, परीक्षार्थियों हेतु सामान्य निर्देश, श्रुतलेखक प्रपत्र, टाईम प्लानर आदि निर्देशों/प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 34500 परीक्षार्थियों के लिए 88 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है। परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू किये जाने के फरमान जारी किये गए है। सदर और बरही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी किए विस्तृत आदेश इस प्रकार है।
केंद्र द्वारा अधिकृत व्यक्ति पर लागू नहीं होगा
निर्धारित क्षेत्र के भीतर पांच या अधिक व्यक्तियों की सभा प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्र के आसपास लाठी, आग्नेयास्त्रों सहित धारदार घातक हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाली सामग्री ले जाने पर मनाही होगी।निषिद्ध क्षेत्रों में और उसके आसपास लाउड स्पीकर बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर कार्यरत सरकारी कर्मियों और परीक्षा केंद्र द्वारा अधिकृत व्यक्ति पर लागू नहीं होगा।
Meeting held in the city building regarding the tasks and responsibilities of the preliminary competitive examination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा नन्हा फैन, बैट फेंककर जताई नाराजगी
Apr 28, 2026 | 11:42 AMकार में AC चलाने से जेब हो जाएगी ढीली? 1 घंटे में कितना पेट्रोल जलता है आपकी कार
Apr 28, 2026 | 11:36 AMक्या गर्मी की वजह से रात भर नहीं आती नींद? बेडरूम को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये देसी जुगाड़
Apr 28, 2026 | 11:35 AMकोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, दिवा-चिपलुन के बीच 36 स्पेशल ट्रेनें
Apr 28, 2026 | 11:29 AMPM Modi in Varanasi: 6332 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, देखें पूरे दौरे का शेड्यूल
Apr 28, 2026 | 11:27 AMअमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट
Apr 28, 2026 | 11:24 AMमुंबई का ड्रग किंग सलीम डोला विशेष विमान से लाया गया दिल्ली, अब खुलेंगे अंडरवर्ल्ड के काले राज
Apr 28, 2026 | 11:22 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM














