कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, दिवा-चिपलुन के बीच 36 स्पेशल ट्रेनें

Diva Chiplun Memu Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने दिवा से चिपलुन के बीच 36 अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
दिवा चिपलून मेमू समर स्पेशल ट्रेनें
दिवा चिपलून मेमू समर स्पेशल ट्रेनें (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Diva Chiplun Memu Summer Special Trains 2026: गर्मी की छुट्टियों के दौरान कोंकण क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुलभ यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, दिवा से चिपलुन के बीच कुल 36 त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित मेमू ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 1 मई से 7 जून तक हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होंगी।

समय और रूट की जानकारी

01159 मेमू स्पेशल ट्रेन रात 11:25 बजे दिवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे चिपलुन पहुंचेगी। वहीं 01160 ट्रेन चिपलुन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 11:10 बजे दिवा पहुंचेगी। यह सेवा कोंकण क्षेत्र के यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन का ठहराव निलजे, तलोजा, पनवेल, पेन, रोहा, कोलाड, मानगांव, खेड़ और अंजनी सहित कई स्टेशनों पर होगा। इससे मार्ग में आने वाले छोटे और मध्यम स्टेशनों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

टिकट बुकिंग और सुविधाएं

यह 8 डिब्बों वाली मेमू ट्रेन होगी और इसमें अनारक्षित श्रेणी के डिब्बे होंगे। यात्री सामान्य किराए पर टिकट UTS App के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा RailOne App डाउनलोड कर भी टिकट बुकिंग की जा सकती है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रेलवे के इस फैसले से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि कोंकण क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। छुट्टियों के मौसम में यह सेवा यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com