Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 : झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत 772 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand announces 772 Home Guard vacancies, offering jobs for 7th and 10th pass candidates.
झारखंड में 772 होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू, 7वीं-10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका। (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Jharkhand Home Guard Vacancy : झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य में होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 772 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गृह रक्षक (Home Guard) पदों को भरा जाएगा।

खास बात यह है कि इस भर्ती में 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड में होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 772 पदों पर नियुक्ति

इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए भी अलग सीटें तय की गई हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है-ग्रामीण गृह रक्षक के लिए न्यूनतम 7वीं पास और शहरी गृह रक्षक के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी (आरक्षित वर्ग के लिए 157 सेमी) और सीना 79 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी तय की गई है। सभी उम्मीदवारों को 1 मील दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट जैसी शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना होगा।

न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इस झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Jharkhand Home Guards की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com