- Hindi News »
- State »
- Nagpur Poor Power Distribution System More Than 3 Lakh Complaints From Consumers Every Month
नागपुर: बेहाल बिजली वितरण व्यवस्था, हर माह आती है उपभोक्ताओं की 3 लाख से ज्यादा शिकायतें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र/नागपुर: जैसा की हम जानते है महाराष्ट्र में बिजली वितरण व्यवस्था की हालत खराब हो गई है। इस वजह से ग्राहकों की शिकायतें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, महावितरण को ग्राहकों से हर महीने 3.11 लाख शिकायतें मिलती हैं। इतना ही नहीं बल्कि, 3.56 लाख लोगों ने कॉल सेंटर पर कॉल कर मदद मांगी है।
दरअसल महावितरण में आने वाली ज्यादातर शिकायतें बिजली कटौती और बिजली बिल से संबंधित होती हैं। टैरिफ परिवर्तन, नाम परिवर्तन, डुप्लीकेट बिल आदि की शिकायतें बहुत ज्यादा आती रहती हैं। गौरतलब हो कि 2021-22 में कंपनी को टोल फ्री नंबर से 2.31 लाख शिकायतें मिलीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
सीएम फडणवीस के शहर को दहलाने की साजिश? घर के आंगन में मिले 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन, बाल-बाल बचा पूरा इलाका!
Maharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22-23 में ये घटकर 1.82 लाख हो गई थी। लेकिन इस साल मई तक हर महीने औसतन 3.56 लाख शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में अब इन शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं होने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को महावितरण के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्रा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी मुख्य अभियंताओं से शिकायत पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
आपको बता दें कि रखरखाव के लिए बिजली आपूर्ति बंद करने से या बिजली बिल के संबंध में आवश्यक जानकारी ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाती है। जी हां 2021-22 में महावितरण ने 10.21 लाख ग्राहकों को कॉल किया था, लेकिन 2022-23 में केवल 5.32 लाख ग्राहकों को फोन पर जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा एक लाख पर आ गया है। ऐसे में अब यह चिंता बढ़ रही है की आखिर इन सभी समस्याओं का समाधान कब होगा।
Nagpur poor power distribution system more than 3 lakh complaints from consumers every month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, सीजफायर के बाद कीमतों में आई ‘सुनामी’, ₹1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड
Apr 08, 2026 | 09:53 AMनागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar में कचरा प्रबंधन पर टकराव, नेताओं में जुबानी जंग; महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Apr 08, 2026 | 09:42 AMSambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
Apr 08, 2026 | 09:31 AMसीजफायर होते ही सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2674 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला
Apr 08, 2026 | 09:28 AMअमरावती में एक साथ उठे 4 दोस्तों के जनाजे, ट्रक ने खिलौने की तरह पिचका दी कार, 3 की हालत नाजुक
Apr 08, 2026 | 09:28 AMपुडुचेरी चुनाव: वकालत से सत्ता के शिखर तक कैसे चमके V Narayanasamy? ‘सियासी संकट’ के बीच की अनकही कहानी
Apr 08, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













