- Hindi News »
- State »
- Meerut Jhansi Mirzapur Lucknow And Varanasi Divisions Are In The Top Five In Terms Of Investment
निवेश के मामले में टॉप फाइव में मेरठ, झांसी, मीरजापुर, लखनऊ और वाराणसी मंडल
- Written By: अनिल सिंह

- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रथम फेज में 7.16 लाख करोड़ की परियोजनाएं क्रियान्वयन के लिए तैयार
- प्रदेश के 18 मंडलों में मेरठ मंडल अव्वल, धरातल पर उतरने को तैयार ढाई लाख करोड़ की परियोजनाएं
- पूर्वांचल और बुंदेलखंड रीजन में सीएम योगी के प्रयासों का दिखा बेहतरीन परिणाम
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फरवरी माह में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का परिणाम सरकार की सोच से भी कहीं ज्यादा उत्साहवर्धक साबित हुआ है। लगभग 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को अब धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू हो गये हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रथम फेज की तैयारी में जुटी योगी सरकार के प्रयासों से 7.16 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश धरातल पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में उद्योग जगत ने बेहतरीन संभावनाएं देखते हुए निवेश करने का फैसला लिया है। हालांकि सभी मंडलों में निवेशकों की रुचि अलग अलग ही देखने को मिली है। मेरठ मंडल में निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। क्रियान्वयन के लिए तैयार निवेश में प्रदेश के टॉप फाइव मंडलों में क्रमश: मेरठ, झांसी, मीरजापुर, लखनऊ और वाराणसी हैं।
किस मंडल में धरातल पर उतरने जा रहा कितने का निवेश
मंडलवार बात की जाए तो मेरठ मंडल में सर्वाधिक 2,55,097 करोड़, इसके बाद झांसी मंडल में 91,128 करोड़, मीरजापुर मंडल में 85,104 करोड़, लखनऊ मंडल में 48,770 करोड़, वाराणसी मंडल में 37,372 करोड़, बरेली मंडल में 35,322 करोड़, अयोध्या मंडल में 23,921 करोड़, आगरा मंडल में 23,706 करोड़, कानपुर मंडल में 22,992 करोड़, मुरादाबाद मंडल में 17,833 करोड़, प्रयागराज मंडल में 17,780 करोड़, गोरखपुर मंडल में 15,600 करोड़, सहारनपुर मंडल में 12,413 करोड़, अलीगढ़ मंडल में 9,873 करोड़, चित्रकूट मंडल में 9,213 करोड़, देवीपाटन मंडल में 3,954 करोड़, आजमगढ़ मंडल में 3,400 करोड़ और बस्ती मंडल में 3,018 करोड़ रुपए के निवेश क्रियान्वयन के लिए तैयार हैं।
बुंदेलखंड और पूर्वांचल पर रंग लाई योगी सरकार की मेहनत
कभी बुंदेलखंड और पूर्वांचल यूपी के सबसे पिछड़े इलाके माने जाते थे। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से ही इन दोनों क्षेत्रों पर विशेष फोकस करते हुए विकास कार्यों को लेकर रणनीति बनाना शुरू किया। बीते छह साल में पूर्वांचल और बुंदेलखंड रीजन से ना सिर्फ डकैतों, माफिया और रंगदारों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी विकसित करते हुए पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर उतरने जा रहे निवेश के रूप में दिखने जा रहा है। बुंदेलखंड रीजन के अंतर्गत आने वाले झांसी और चित्रकूट मंडल में 1 लाख करोड़ से भी ज्यादा का निवेश क्रियान्वित होने के लिए तैयार है। इस मामले में भी झांसी मंडल प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसी प्रकार पूर्वांचल क्षेत्र में मीरजापुर और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में शामिल है, इसके अलावा गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल में भी भारी भरकम निवेश धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। जाहिर है उद्योग जगत को योगी शासन में इन इलाकों में व्यवसाय करने में अब कोई परेशानी नहीं दिख रही है। यही नहीं जिन इलाकों में कभी शाम ढलने के बाद लोग घर से बाहर निकलने से भी डरते थे, वहां उद्योग धंधे स्थापित करने का माहौल बनाने में योगी सरकार को बड़ी सफलता मिली है। सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर में धरातल पर उतरने जा रहा निवेश इसकी गवाही देता है।
सम्बंधित ख़बरें
झांसी में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! चाय के चक्कर में भाई को काट कर घर में ही दफनाया फिर ऊपर से लगा लिया कूलर
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
मोहन भागवत गो बैक के नारों से गूंज उठी लखनऊ यूनिवर्सिटी, एक्टिव हुई यूपी पुलिस, प्रशासन-छात्रों के बीच झड़प
Meerut jhansi mirzapur lucknow and varanasi divisions are in the top five in terms of investment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का
Feb 20, 2026 | 01:11 PMनागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
Feb 20, 2026 | 01:08 PMअनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Feb 20, 2026 | 01:08 PMपेंच के पानी में दहशत और रुबाब का अनोखा मंजर, मगरमच्छों की वार्षिक गणना में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े!
Feb 20, 2026 | 12:59 PMभारत से जाते ही PM मोदी की दोस्त पर भड़के मैक्रों, बोले- हद में रहो मेलोनी, जानें क्या है पूरा मामला
Feb 20, 2026 | 12:59 PMकबाड़ जैसी कार लेकर सड़क पर निकला शख्स, ‘ओपन एयर ड्राइविंग’ वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 12:56 PMपुणे हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना का इंतजार बढ़ा, डबल डेकर प्रोजेक्ट में देरी; तकनीकी खामियों से उद्घाटन
Feb 20, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














