- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow University Protest Mohan Bhagwat Go Back Slogans Police Detain Students
मोहन भागवत गो बैक के नारों से गूंज उठी लखनऊ यूनिवर्सिटी, एक्टिव हुई यूपी पुलिस, प्रशासन-छात्रों के बीच झड़प
Mohan Bhagwat Lucknow Visit: लखनऊ विश्वविद्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने पर छात्रों ने 'गो बैक' के नारों के साथ उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

संघ प्रमुख का विरोध कर रहे छात्रों को घसीटकर जीप में भरते पुलिसकर्मी, फोटो- सोशल मीडिया
Lucknow University Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बुधवार सुबह उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत वहां पहुंचे। उनके दौरे के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने कैंपस में जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान देखने को मिली।
लखनऊ विश्वविद्यालय में संघ के शताब्दी समारोह के सिलसिले में आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेने के लिए जैसे ही मोहन भागवत का आगमन हुआ, वहां पहले से तैयार छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन में NSUI, समाजवादी छात्र सभा और भीम आर्मी से जुड़े छात्र बड़ी संख्या में शामिल थे।
कैंपस में सियासी उबाल, ‘गो बैक’ के नारों से गूंजी यूनिवर्सिटी
इकट्ठे हुए छात्रों ने “गो बैक मोहन भागवत” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे कुछ ही देर में कैंपस का माहौल गरम हो गया। छात्रों का तर्क था कि विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। विरोध इतना मुखर था कि पुलिस प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
सब कुछ प्री-प्लांट था…नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, चैट्स पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान; देखिए यह डिजिटल सबूत
Nagpur: अहिंसा ही मानवता का सुरक्षा कवच, पंचकल्याणक महोत्सव में मोहन भागवत का संदेश
घसीटकर ले जाए गए छात्र
हंगामे को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन उठाकर जीप और बसों में भरना शुरू किया। इस दौरान कुछ छात्र विरोध स्वरूप जमीन पर लेट गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने टांगकर और घसीटकर वाहन तक पहुंचाया। हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को शहर के इको गार्डन भेज दिया गया, जिसके बाद भागवत का कार्यक्रम शुरू हो सका।
लखनऊ यूनिविर्सटी में UGC के विरोध में ‘मोहन भागवत गो बैक’ के नारे लगाए गए… प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को पुलिस जीप में भरकर ले गई छात्रों का कहना है कि संघ से जुड़े लोगों को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की अनुमति दी जा रही है, जबकि विपक्षी छात्र संगठनों को हॉल तक नहीं मिलते।… pic.twitter.com/CrjTIJEDnv — Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) February 18, 2026
सुबह 5 बजे से ही पुलिस अलर्ट मोड पर
दिलचस्प बात यह है कि पुलिस को इस विरोध प्रदर्शन की भनक पहले ही लग चुकी थी। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने सुबह 5 बजे ही छापेमारी शुरू कर दी थी। समाजवादी छात्र सभा के सदस्य तौकील गाजी के हॉस्टल रूम पर सुबह-सुबह ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसके अलावा, संगठन के कई अन्य सदस्यों को भी उनके घरों और हॉस्टल से उठाकर हसनगंज थाने ले जाया गया। प्रशासन की इस ‘प्री-एम्पटिव’ कार्रवाई के बावजूद छात्र संगठन कैंपस के भीतर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और विरोध दर्ज कराने में सफल रहे।
हंगामें के बीच मोहन भागवत ने क्या कहा
भारी हंगामे और विरोध के बीच मोहन भागवत ने संगोष्ठी को संबोधित किया और विभिन्न वर्गों के लोगों के सवालों के जवाब दिए।, UGC गाइडलाइंस और देश के कानूनों पर चर्चा करते हुए उन्होंने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। भागवत ने कहा, “कानून सभी को मानना चाहिए। अगर कानून गलत है, तो उसे बदलने का संवैधानिक उपाय भी मौजूद है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानून को कभी भी जातियों के बीच झगड़े या मनमुटाव का कारण नहीं बनना चाहिए। भागवत ने सामाजिक सद्भाव को राष्ट्र निर्माण के लिए अनिवार्य बताया।
यह भी पढ़ें: मोहन सरकार का पहला पेपरलेस बजट; युवाओं को 50,000 नौकरियां और किसानों को बड़ी सौगात! जानिए क्या है खास
संघ प्रमुख के दो दिनी लखनऊ प्रवास का पूरा खाका
संघ प्रमुख फिलहाल दो दिवसीय लखनऊ प्रवास पर हैं। बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इससे पहले, मंगलवार को उन्होंने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक सामाजिक सद्भाव बैठक में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और सामंजस्य बढ़ाने पर चर्चा की थी।
Lucknow university protest mohan bhagwat go back slogans police detain students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Kumbh Mela: सीएम फडणवीस की बड़ी बैठक, 10 अखाड़ों के महंत होंगे शामिल, त्र्यंबकेश्वर के विकास पर मंथन
Apr 15, 2026 | 11:39 AMहोर्मुज की दोहरी नाकाबंदी से बढ़ी टेंशन, फूलने लगी जापान से लेकर सिंगापुर की सांसें, भारत पर कितना पड़ेगा असर?
Apr 15, 2026 | 11:38 AMस्वच्छ नागपुर के दावों पर फिरा पानी: जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में बूंद-बूंद को तरसे लोग, शिकायत पर कोई समाधान नहीं
Apr 15, 2026 | 11:33 AMराज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि
Apr 15, 2026 | 11:32 AM11th Online Admission: महाराष्ट्र में 4 दिन में 90 हजार पंजीकरण, 30 अप्रैल है आखिरी मौका!
Apr 15, 2026 | 11:30 AMTelangana: मंत्री ने 8 करोड़ खर्च कर संवारा सरकारी स्कूल, AI और AC के लिए लगी अभिभावकों की भारी भीड़
Apr 15, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली कोठी आश्रमस्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, अधीक्षक ने डंडे से मारकर किया बेहोश बाद मामला उजागर
Apr 15, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












