- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Man Kills Live In Partner After Filing Rape Complaint In Palghar
महाराष्ट्र: पालघर में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पर व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या
- Written By: काजल चोपड़े

प्रतीकात्मक तस्वीर
पालघर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने महिला के शव को गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की ओर से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
Pune में पूर्व सिटी इंजीनियर प्रशांत वाघमारे पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति की जांच फिर शुरू
Ulhasnagar मनपा की टैक्स वसूली फेल: 114 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 76 करोड़ वसूली
अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।(एजेंसी)
Maharashtra man kills live in partner after filing rape complaint in palghar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PM‘टीम में बनाने में एक सीजन…’, LSG की जीत पर मालिक Sanjiv Goenka का बड़ा बयान; पंत की भी तारीफ की
Apr 06, 2026 | 03:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














