- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Foundation Day Maharashtra Divas History
आज है महाराष्ट्र दिवस, जानें 63 साल पहले कैसे बना अलग राज्य
1 मई 1960 बॉम्बे स्टेट का बंटवारा करके महाराष्ट्र एवं गुजरात नाम के दो राज्यों की स्थापना की गई I तब से हर साल 1 मई को महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र दिवस 2024 (डिजाइन फोटो)
नागपुर: मराठी (Marathi) लोगों के लिए 1 मई बहुत खास दिन होता है, क्योकि इस दिन वे अपने राज्य का स्थापना दिवस यानी महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day 2024) मनाते है। यही वो दिन है जिस दिन मराठी लोगों को नई स्वतंत्र पहचान मिली। भारत की आजादी से पहले महाराष्ट्र और गुजरात दोनों बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा हुआ करते थे। इसका प्रशासन ब्रिटिश सरकार के हाथों में था। आजादी के बाद देश के सामने राज्यों के पुनर्गठन को लेकर एक नई चुनौती खड़ी हो गई। उसी दौरान महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई। जानते है महाराष्ट्र दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें…
ऐसे हुई महाराष्ट्र राज्य की स्थापना
स्वतंत्रता मिलने के बाद देश में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत अलग-अलग राज्यों का निर्माण किया गया। उस राज्य या क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली और संस्कृति के आधार पर राज्यों का निर्माण हुआ लेकिन इसके अलावा कुछ शहरों में एक अलग ही समस्या खड़ी हो गई और बॉम्बे भी उन्हीं शहरों में से था, जहां गुजराती भाषिक लोग और मराठी भाषिक लोग रहते थे। अक्सर इनमें व्यापारऔर भाषा को लेकर विवाद हो रहा था, देखते ही देखते यह संघर्ष बढ़ता ही गया इसी समस्या को हल करने के लिए गुजराती और मराठियों को स्वतंत्र पहचान देने के लिए 1 मई 1960 मुंबई राज्य का बंटवारा करके महाराष्ट्र एवं गुजरात नाम के दो राज्यों की स्थापना की गई I तबसे हर साल 1 मई को महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
महाराष्ट्र दिवस का महत्व
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में उत्साह से मनाया ‘महाराष्ट्र दिवस’, दादाजी भूसे ने कहा-कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़
पानीपत में बनेगा ‘मराठा शौर्य स्मारक’, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की घोषणा, बोले- ये मजबूत महाराष्ट्र की ओर बढ़ते कदम
Nagpur News: महाराष्ट्र दिवस पर काले कपड़े पहनकर विदर्भवादियों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में कई आंदोलक
सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, अर्थव्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प
महाराष्ट्र दिवस हर मराठी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि ये दिन उन लोगों के लिए उनके राज्य के जन्म का प्रतीक है। इस दिन ने उन लोगों को भाषा और संस्कृति के आधार पर पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलवाई। मराठी भाषी लोगों के लिए ये दिन जश्न मनाने के साथ-साथ उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जिन्होंने महाराष्ट्र राज्य को अपनी एक पहचान दिलावने में अहम भूमिका निभाई।
देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य
आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र हमारे देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र राज्य 307,713 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ। संतों का राज्य कहें जाने वाला महाराष्ट्र राज्य भारत के पश्चिम-मध्य भाग में स्थित है जो कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। महाराष्ट्र अपनी संस्कृति और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
कैसे पड़ा महाराष्ट्र नाम
संतों की नगरी कहें जाने वाले इस राज्य का नाम भी बेहद अलग है। बता दें कि महाराष्ट्र यह नाम यहां के संतों की ही देन है। महाराष्ट्र यह नाम संस्कृत के दो शब्दों से बना हुआ है। महा यानी महान और राष्ट्र का मतलब देश। इस तरह इसका अर्थ होता है महान देश इसी शब्द से राज्य का नाम महाराष्ट्र रखा गया है।
Maharashtra foundation day maharashtra divas history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में डबल हुई सुनेत्रा की चुनौती, 2024 में 23 थे अब मैदान में 53 उम्मीदवार
Apr 08, 2026 | 12:34 PMRTE प्रवेश पर सस्पेंस: लकी ड्रॉ हुआ पर वेबसाइट खाली! आखिर कब पता चलेगा बच्चे का नाम?
Apr 08, 2026 | 12:30 PMजलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल
Apr 08, 2026 | 12:27 PMRBI ने रेपो रेट में फिर नहीं किया कोई बदलाव, इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिए आपकी जेब पर कैसा होगा असर
Apr 08, 2026 | 12:20 PMवर्धा में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए छिड़ा चुनावी घमासान, 28 अप्रैल को होगा मतदान
Apr 08, 2026 | 12:20 PMMental Health Tips: तनाव के बीच भी दिमाग रहेगा कूल, बस अपनी डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
Apr 08, 2026 | 12:20 PMIPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स फिर पहुंची टॉप पर, मुंबई को हार के बाद हुआ नुकसान
Apr 08, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














