जलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल

Jalgaon Election Registration Issue: जलगांव में मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर 36 कर्मचारियों को नोटिस, 24 घंटे में काम शुरू नहीं करने पर आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी।
Irregularities in BLO Duties in Jalgaon: Deceased Employee's Name Found on List; Questions Raised Over Administration
Jalgaon Government Notice( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Jalgaon Government Notice: जलगांव मतदाता सूची कार्य में कथित लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम के 36 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपविभागीय अधिकारी एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी विनय गोसावी ने साफ चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर काम शुरू नहीं किया तो संबंधितों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

इस सूची में एक मृत कर्मचारी का नाम होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों को बार-बार संपर्क करने के बावजूद उन्होंने बीएलओ का काम शुरू नहीं किया।

बिना समन्वय के थोपी जिम्मेदारी, कर्मचारियों में रोष

नगर निगम के कर्मचारियों में इस आदेश को लेकर भारी असंतोष व्याप्त है, जानकारी के मुताबिक, नगर निगम से आधिकारिक सूची मागे बिना ही सीधे कर्मचारियों को बीएलओ नियुक्त कर दिया गया। पहले से ही 2 से 3 विभागों का काम संभाल रहे कर्मचारियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालने से वे परेशान है। उनका सवाल है कि अत्यधिक कार्यभार के बीच यह नई जिम्मेदारी कैसे निभाई जाए?

चुनाव शाखा की सबसे बड़ी लापरवाही हुई उजागर

इस पूरे मामले में चुनाव शाखा की सबसे बड़ी लापरवाही तब उजागर हुई जब सूची में एक मृत कर्मचारी का नाम सामने आया। जारी सूची में एक ऐसे कर्मचारी का नाम शामिल है, जिनका पिछले वर्ष अगस्त में ही निधन हो चुका है।

करीब 8 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक रिकॉर्ड अपडेट न होना सिस्टम की पोल खोल रहा है। कर्मचारियों में चर्चा है कि क्या अब प्रशासन मृत व्यक्ति पर भी केस दर्ज करेगा? इतना ही नहीं, निगम के 5 चतुर्थ श्रेणी (क्परासी) कर्मचारियों को नोटिस में क्लर्क (लिपिक) दशतेि हुए बीएलओ की जिम्मेदारी दे दी गई है।

नोटिस में स्वष्ट कहा गया है कि यदि 24 घंटे में ड्यूटी जॉइन नहीं की गई, ती सबंधित कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस सख्त रवैये और साथ ही प्रशासनिक गलतियों के कारण जलगांव नगर निगम और चुनाव विभाग के बीच तनाव बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com