- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maratha Shaurya Smarak Will Be Built In Panipat Governor Cp Radhakrishnan Announced
पानीपत में बनेगा ‘मराठा शौर्य स्मारक’, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की घोषणा, बोले- ये मजबूत महाराष्ट्र की ओर बढ़ते कदम
Maharashtra News: राज्यपाल राधाकृष्णन मुंबई में गुरुवार को महाराष्ट्र दिवस पर एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस समारोह की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की।
- Written By: प्रिया जैस

सीपी राधाकृष्णन और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभी और भी मंजिले तय करनी है, जिसमें सभी का सहयोग बहुत जरूरी हैं। राज्य सरकार एक समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। राज्यपाल राधाकृष्णन मुंबई में गुरुवार को महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस समारोह की शुरुआत की और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी, पुलिस आयुक्त देवेन भारती, मुंबई में विभिन्न देशों के वाणिज्यदूत, सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी साथ ही प्रशासन और पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अधिकारी और नागरिक सहित कई लोग मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कश्मीर में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने जन कल्याण केंद्रित पहलों के त्वरित क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं और विभागों ने इसमें शामिल क्षेत्रों में संतोषजनक कार्य किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
पानीपत में बनेगा ‘मराठा शौर्य स्मारक’
राज्यपाल ने आगे कहा कि हरियाणा के पानीपत में ‘मराठा शौर्य स्मारक’ बनाया जाएगा और आगरा में भी एक स्मारक बनेगा जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को एक समय नजरबंद किया गया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रही है। राज्यपाल ने इस अवसर पर औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से एक आधुनिक, मजबूत और दूरदर्शी महाराष्ट्र को आकार देने में एक साथ आने का आग्रह करता हूं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के समुद्री किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी वर्गों को लेकर एक आधुनिक, मजबूत और आगे बढ़ता हुआ महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मुंबई में ‘महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक भवन’ और एक म्यूजियम बनाने जा रही है। साथ ही महाराष्ट्र के समुद्री किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास कर रही हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सुरक्षित एवं उद्योग अनुकूल महाराष्ट्र
राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा परियोजना लागू की गई है। महाराष्ट्र साइबर अपराध सुरक्षा बोर्ड के साथ-साथ महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा नीति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति विकसित करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जबकि महाराष्ट्र ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर 15,72,654 करोड़ रुपए के 63 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों से राज्य में 15 लाख 95 हजार 960 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
Maratha shaurya smarak will be built in panipat governor cp radhakrishnan announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM











