IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स फिर पहुंची टॉप पर, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table Update: बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और आईपीएल 2026 अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
IPL 2026 updated points table
राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में बड़ी उलटफेर कर दी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला ही खेला जा सका। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली। जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान ने इस सीजन की हैट्रिक जीत दर्ज कर ली है। वहीं मुंबई को लगातार दूसरी हार मिली है।

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर

राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 1.170
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 0.275
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
7 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
9 गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 -0.424
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। एलएसजी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से मिले 1 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और नौवें स्थान पर है, जबकि सीएसके अपने 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर तय की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com