- Hindi News »
- State »
- Kashi Celebrating The Festival Of Ram Lala Pran Pratishtha Ayodhya
भक्तिमय हुयी है काशी, मंदिरों में पूजा पाठ के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी
- Written By: रजनी मारखंडे

रामलला अयोध्या (तस्वीर)
वाराणसी : काशी(Kashi) के छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को काशी के लगभग सभी छोटे बड़े मंदिरों में पूजा पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि अयोध्या में रामलला (Ramlala) के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ(Kashi Vishwanath) मंदिर में सुबह से ही वेद शास्त्रियों द्वारा वेद पाठ किया जा रहा है। मंदिर परिसर में दो एलसीडी स्क्रीन लगाई गयी है, जिस पर अयोध्या में जारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही मंदिर में डमरू और शंख भी बजाए जा रहे हैं।
उन्होंरने बताया कि भारतीय संगीत कला केंद्र द्वारा मंदिर परिसर में कथक सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर दीपों से जगमग किया जाएगा। बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पूरी ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बटुक भैरव मंदिर को फूलों से सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर में 5100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और इसके साथ ही सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
गंगा सेवा निधि के सुशांत मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी की देर शाम होने वाली गंगा आरती को ‘महाआरती’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। सामान्य दिनों में वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को सात अर्चकों द्वारा सम्पन्न कराया जाता है, लेकिन आज के विशेष दिन को देखते हुए नौ अर्चकों द्वारा गंगा आरती सम्पन्न कराई जाएगी और इसको ‘महाआरती’ का रूप दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
काशी में इफ्तार के बाद अब बीयर कांड, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
खूब छलके जाम, लगे ठुमके…गंगा नदी में बिरयानी पार्टी के बाद अब सामने आई ‘बियर पार्टी’, देखें VIDEO
आरती के बाद राम भजन गाया जाएगा। शाम को आरती के बाद दशाश्वमेध घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नाविक समाज द्वारा श्रद्धालुओं को इस पार से उस पार जाने के लिए मुफ्त सेवा दी जा रही है।
‘मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास’ के मंत्री शम्भू साहनी ने बताया कि वन गमन के समय निषाद राज ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नौका से बिना शुल्क लिए नदी पार कराया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाविक समाज श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए आज नौकाओं को पूरी तरह से मुफ्त चला रहा है और साथ में यात्रियों को चाय और नाश्ता भी दिया जा रहा है।
(एजेंसी)
Kashi celebrating the festival of ram lala pran pratishtha ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में चुनावी संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार
Apr 10, 2026 | 08:39 AMSambhajinagar: प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ACB की कार्रवाई; प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार
Apr 10, 2026 | 08:38 AMDhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मंदी का असर, ‘धुरंधर 2’ के लिए 1100 करोड़ का रास्ता हुआ मुश्किल
Apr 10, 2026 | 08:32 AMपुरानी लस्सी छोड़िए! ट्राई करें ये 7 नए फ्लेवर्स जो देंगे इंस्टेंट एनर्जी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी का राज
Apr 10, 2026 | 08:29 AMईरान-अमेरिका के बाद रूकेगी रूस-यूक्रेन की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन-जेलेंस्की, क्रेमलिन ने किया ऐलान
Apr 10, 2026 | 08:29 AMइजरायल-पाकिस्तान के बीच खिंची तलवारें! आसिफ के कैंसर वाले बयान पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, दे दी डाली चेतावनी
Apr 10, 2026 | 08:04 AMमहाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
Apr 10, 2026 | 07:56 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














