केसर पिस्ता (रॉयल) लस्सी अपने शाही स्वाद और शानदार सामग्री के कारण इसे अक्सर 'रॉयल लस्सी' कहा जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चुटकी केसर को गर्म दूध में भिगो दें। इसके बाद ब्लेंडर में एक कप दही, बर्फ, कटे हुए पिस्ता, चीनी, इलायची, ताजी क्रीम और केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे पिस्ता और बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके परोसें।