Sambhajinagar: प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ACB की कार्रवाई; प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

Sambhajinagar ACB Arrest: संभाजीनगर में एसीबी ने होली क्रॉस स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 300 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रवेश निर्गम प्रमाणपत्र के लिए पैसे मांगने का आरोप था।
Sambhajinagar: Demanding a Bribe for a Certificate Proves Costly; ACB Takes Action—Headmistress Arrested
School Principal Bribery Case( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Sambhajinagar School Principal Bribery Case: छत्रपति संभाजीनगर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए होली क्रॉस मराठी हाई स्कूल, छावनी की प्रधानाध्यापिका मारिया जोस एस्तिवेरो को 300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी प्रधानाध्यापिका ने एक पूर्व छात्र से प्रवेश निर्गम प्रमाणपत्र जारी करने के बदले पैसे की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी।

व्यक्तिगत कार्य के लिए उसे विद्यालय से प्रवेश निर्गम प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। जब वह प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन लेकर विद्यालय पहुंचा तो प्रधानाध्यापिका मारिया जोस एस्तिबेरों ने प्रमाणपत्र देने के लिए 500 रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने 7 अप्रैल 2026 को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर 8 अप्रैल को अधिकारियों ने पंचों की उपस्थिति में मांग की पुष्टि की। इस दौरान आरोपी प्रधानाध्यापिका ने 500 रुपये की मांग करने के बाद समझौते के तहत 300 रुपये स्वीकार करने की सहमति दी।

प्रवेश निर्गम प्रमाणपत्र जारी करने मांगे 300 रुपए

इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कक्ष में जाल बिछाकर कार्रवाई की गई, जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 300 रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया, यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक चैनसिंग गुसिंगे के नेतृत्व में की गई।

मामले की जांच पुलिस निरीक्षक वाल्मिक कोरे कर रहे हैं। पूरी कार्रवाई का मार्गदर्शन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की पुलिस अधीक्षक माधुरी केदार कांगणे तथा पुलिस उप अधीक्षक राजीव तलेकर ने किया।

कार्रवाई में पुलिस कर्मी राजेंद्र नंदिले, सचिन बारसे, आशा कुटे और चागदेव बागूल शामिल थे। मामले में छावनी पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com