- Hindi News »
- State »
- Journey Of Peace In Up At The Same Time Safe And Pleasant New Airports Expressways Metro Under Construction Will Become The Means
UP में सुकून की यात्रा, साथ में सुरक्षित और सुखद भी, नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे, निर्माणाधीन मेट्रो बनेंगी जरिया
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आप और सुकून के साथ यात्रा कर सकेंगे। आपकी यह यात्रा सुरक्षित भी होगी और सुखद भी। जाम और प्रदूषण से मुक्त इस यात्रा के जरिए मंजिल तक शीघ्र पहुंचना बोनस होगा। नए एयरपोर्ट, नए एक्सप्रेस-वे, इलेक्ट्रॉनिक बसें (Electronic Buses) और प्रमुख शहरों में निर्माणधीन और प्रस्तावित मेट्रो रेल (Metro Rail) इसका जरिया बनेगें। गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ और कानपुर में मेट्रो रेल का संचालन करने के बाद अब कई और शहरों में भी योगी सरकार मेट्रो रेल चलाने की तैयारी कर रही है।
पिछले दिनों नगर विकास सेक्टर से जुड़े चार विभागों के मंत्रिमंडल के समक्ष बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो और इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचलन के बाबत कई निर्देश दिए हैं तो काशी, मेरठ, गोरखपुर, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो रेल की सेवा शुरू करना योगी सरकार की मंशा है। प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाए।
ताज नगरी को शीघ्र मिलेगी मेट्रो की सौगात
ताज नगरी आगरा के लोग और यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शीघ्र ही मेट्रो रेल का आनंद ले सकेंगे। यहां करीब 29 किलोमीटर में दो कॉरीडोर में मेट्रो का संचालन होना है। कॉरिडोर-1, सिकंदरा से ताज ईस्ट की लंबाई 14 किलोमीटर और कॉरिडोर-2 आगरा से कैंट से कालिंदी बिहार की लंबाई 15 किलोमीटर है। प्राथमिक सेक्शन ताज ईस्ट से जाम मस्जिद 6 किलोमीटर का कार्य प्रगति पर है। उम्मीद है कि जनवरी 2026 तक यहां के लोग और आने वाले पर्यटक मेट्रो का आनंद ले सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य के बड़े शहरों से गुजरेगा एक और एक्सप्रेसवे, उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी होगी कम
एनएचएआई की सूची में शामिल हुआ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, पुणे-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को बड़ी मंजूरी की राह
32 घंटे के जाम ने हिलाई सरकार, शिंदे ने ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट को मई 2026 तक पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
32 घंटे का ‘नर्क’ और सिस्टम का सन्नाटा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे लाखों लोगों का जिम्मेदार कौन?
गोरखपुर में 6 माह में शुरू हो जाएगा मेट्रो का काम
6 माह के भीतर गोरखपुर में मेट्रो लाइट परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। गोरखपुर मेट्रो लाइट परियोजना के पहले कॉरिडोर की लंबाई करीब 15 किलोमीटर होगी। यह श्यामनगर से मदनमोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज को जोड़ेगी। इसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2,630 करोड़ होगी। करीब 13 किलोमीटर लंबा दूसरा कॉरिडोर नौसड़ चौराहे से मेडिकल कॉलेज को जोड़ेगा। जिन बाकी शहरों में मेट्रो रेल परियोजना प्रस्तावित है उनके लिए मेट्रो लाइट/मेट्रो नियो परियोजना की डीपीआर भी तैयार कराने का निर्देश भी मुख्यमंत्री दे चुके हैं। इसी क्रम में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना फेज-1 बी का काम पुनरीक्षण में है। चारबाग रेलवे स्टेशन से बसंत कुंज को जोड़ने वाले इस कॉरिडोर की लंबाई करीब 12 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण में करीब 4,900 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से गिरजाघर क्रासिंग तक करीब चार किलोमीटर की लंबाई में 410 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे का निर्माण भी प्रस्तवित है।
दोगुनी होगी इलेक्ट्रॉनिक बसों की संख्या
प्रदेश के जिन 14 शहरों में इलेक्ट्रॉनिक बसें चल रहीं हैं उनकी संख्या दोगुनी करने और जरूरत के अनुसार जनता की सहूलियत के लिए नए रूट्स भी इनके संचलन के दायरे में लाए जाएंगे। सभी नगर निगमों में भी इलेक्ट्रॉनिक बसों की सेवा भी शीघ्र शुरू होगी।
अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र जल्द हवाई सेवा से जुड़ेंगे
शीघ्र ही अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र भी हवाई सेवा से जुड़ेंगे। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत चयनित संबंधित जिलों के हवाई अड्डों के संचालन और प्रबंधन के लिए 1 जुलाई को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच मेमोरंडम ऑफ स्टैंडिंग हो चुका है। खास बात यह है कि ये एयरपोर्ट उन क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं जो विकास की दौड़ में कतिपय कारणों से पीछे छूट गए थे। श्रावस्ती, सोनभद्र और चित्रकूट तो आकांक्षात्मक जिले हैं। यहां से एयर कनेक्टिविटी होने से इन क्षेत्रों के विकास को नये पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘उड़ान’ योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है। 2017 से पहले प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे। तब 04 एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी, आज 09 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 10 पर काम जारी है। आज 75 गंतव्यों तक वायुसेवा की सुविधा है। उत्तर प्रदेश बहुत जल्द 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बनने जा रहा है। वर्तमान में वाराणसी, कुशीनगर और लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि जेवर और अयोध्या में निर्माण जारी है।
Journey of peace in up at the same time safe and pleasant new airports expressways metro under construction will become the means
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ता गेमिंग फोन कैसे चुनें? ये ट्रिक जान ली तो बिना खर्चे मिलेगा प्रो जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस
Apr 11, 2026 | 03:02 AMAkshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














