- Hindi News »
- State »
- Goa Minister Subhash Phal Desai Injured In Stone Pelting After Unveiling Of Shivaji Statue
शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण के बाद पथराव, गोवा के मंत्री सुभाष फल देसाई घायल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

पणजी: सोमवार को दक्षिण गोवा के एक गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण (Unveiling of Shivaji Statue) के बाद पथराव में गोवा के मंत्री सुभाष फल देसाई घायल हो गए। कुछ लोगों द्वारा मराठा सम्राट की मूर्ति स्थापित करने के बाद रविवार को मडगांव शहर के पास साओ जोस डी एरियाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मूर्ति स्थापित करने पर एक अन्य समूह ने आपत्ति जताई थी।
आज मराठा सम्राट की 394वीं जयंती है और इसे मनाने के लिए राज्य भर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पथराव दोपहर में तब हुआ जब मंत्री प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे। राज्य के समाज कल्याण मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “गांव में मेरी उनके साथ एक संक्षिप्त चर्चा के बाद मूर्ति की स्थापना का विरोध करने वाली भीड़ ने पथराव किया।”
उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ पत्थर लगे और उनको हल्की चोट आई है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे। देसाई ने कहा कि उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत शुरू की थी, जो बेनतीजा रही। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति एक मुस्लिम निवासी द्वारा दान की गई निजी संपत्ति में स्थापित की गई है। साओ जोस डी एरियाल के ग्रामीण रविवार से प्रतिमा की स्थापना का विरोध कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
गोवा अग्निकांड का खौफनाक सच सामने आया: ‘नमक के मैदान’ पर चल रही थी ‘मौत की पार्टी’
25 लोगों की हत्या के आरोपी कोर्ट में रोने लगे, अदालत में कैसा था लूथरा ब्रदर्स का हाल?
हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की फोटो आई सामने, क्लब में 25 लोगों की मौत के बाद भागे थे थाइलैंड
थाईलैंड भागे नाइटक्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स का ‘विक्टिम कार्ड’, कोर्ट में दीं 5 हैरान करने वाली दलीलें
रविवार को गांव का दौरा करने वाले देसाई ने पहले कहा था, “छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक ताकतें स्थानीय लोगों को मूर्ति की स्थापना के खिलाफ भड़का रही हैं।”
सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्थानीय भाजपा नेता सावियो रोड्रिग्स ने कहा, “एक भारतीय ईसाई के रूप में मेरे मन में हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी के योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान है। मैं इस बात से निराश हूं कि गोवा में कुछ लोग हमारी मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को अपनी सांप्रदायिक राजनीति के लिए विवाद का मुद्दा मानते हैं।”
रोड्रिग्स ने कहा कि शिवाजी एक प्रखर राष्ट्रवादी थे और उनकी अपार वीरता और भारत माता के प्रति समर्पण के कारण हर भारतीय को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
(एजेंसी)
Goa minister subhash phal desai injured in stone pelting after unveiling of shivaji statue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Highway Repair: मुंबई के वेस्टर्न-ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत शुरू, BMC ने 50 करोड़ का बजट तय किया
Apr 25, 2026 | 11:15 AMबंगाल चुनाव के बीच 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, पक्षपात और दुर्व्यवहार के चलते चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
Apr 25, 2026 | 11:14 AMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने के दाम स्थिर और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें बाजार का हाल
Apr 25, 2026 | 11:10 AMShaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
Apr 25, 2026 | 11:08 AMMumbai Skin Donation: सिर्फ 25% स्किन डोनेशन से चल रहा काम, जागरूकता की कमी से खतरे में मरीजों की जान
Apr 25, 2026 | 11:06 AMगर्मी-बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, अस्पताल में नई सुविधा, नागपुर मेडिकल-मेयो में परिजनों के लिए रेस्ट हाउस
Apr 25, 2026 | 11:01 AMबीजेपी यानी राजनीति का बकासुर, Sanjay Raut बोले जिसकी भूख कभी नहीं मिटती, वो है बीजेपी
Apr 25, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














