-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Suspends Five Police Officers Including Asp Sandip Garai And Sdpo Sajal Mandal
बंगाल चुनाव के बीच 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, पक्षपात और दुर्व्यवहार के चलते चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Election Commission ने पहले चरण के वोटिंग के समय निष्पक्षता न बरतने और लोगों से गलत तरीके से पेश आने वाले कर्मचारियों पर एक्शन का आदेश दिया था। अब ऐसे 5 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
West Bengal Assembly Elections 2026: चुनाव को ठीक से निपटाने के लिए आयोग भरसक कोशिश कर रहा है। पहले चरण के चुनाव के दौरान ही आयोग ने कहा था कि जो भी कर्मचारी ठीक ढंग से अपना काम नहीं करेंगे और अनियमितता बरतेंगे उनपर एक्शन लिया जाएगा। हाल ही में 5 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। इन पर पक्षपात और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
बंगाल चुनाव में अनियमितता बरतने और गलत व्यवहार पाए जाने पर 5 अधिकारियों पर गाज गिरी है। इन पांच अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। इन सभी लोगों पर पक्षपात करने और लोगों से गलत भावना रखने के लिए एक्शन लिया गया है।
किसपर चला चुनाव आयोग का हंटर
चुनाव आयोग ने हाल ही में 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम आईपीएस अधिकारी संदीप गरई का है, जो कि डायमंड हार्बर के एडिशनल एसपी हैं। इसके साथ एसडीपीओ डायमंड हार्बर सजल मंडल, प्रभारी निरीक्षक मौसम चक्रवर्ती, फाल्टा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक अजय बाग और उस्ती पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुभेच्छा बाग का नाम भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
TMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
West Bengal Terror Case: जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की सिलाई की दुकान का पता चला, पिता फरार
बंगाल में सियासी हलचल, सुवेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में 2 गिरफ्तार, सामने आया TMC कनेक्शन!
इसके साथ ही डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित ना कर पाने के कारण चेतावनी जारी की गई है। इन अधिकारियों में जो नाम सबसे पहले है वो संदीप गरई का है। गरई की ओर से हुई लापरवाही के चलते उन पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि गरई के खिलाफ मिले सबूतों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जा सकती है। ऐसे में गरई को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों लिया गया एक्शन?
दरअसल चुनाव के पहले चरण के समय बंगाल के कई इलाकों में हिंसात्मक घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में कई उम्मीदवारों को चोटें आईं। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही एक भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार की पिटाई भी कर दी गई थी जिसके बाद उनको खेतों से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: कैसे बचती है दल-बदल में सदस्यता, क्या है इसके लिए कानून? जिससे तय होगा राघव चड्ढा और AAP का भविष्य
आपको बता दें कि बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। पहले फेज में 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग की गई। अब आने वाली 29 तारीख को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में 142 सीटों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
Election commission suspends five police officers including asp sandip garai and sdpo sajal mandal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














