- Hindi News »
- State »
- First Passenger Air Service Between Kushinagar And Delhi Will Start From Friday
शुक्रवार से शुरू होगी कुशीनगर और दिल्ली के बीच पहली यात्री हवाई सेवा
- Written By: प्रभाकर दुबे

गोरखपुर: तथागत (बुद्ध) की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर (Kushinagar), योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयास से विकास के नए रनवे से उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। इसका बड़ा आधार बना है कुशीनगर में बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, (Kushinagar International Airport) जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 20 अक्टूबर को किया था। इस एयरपोर्ट से पहली यात्री उड़ान सेवा शुक्रवार (26 नवम्बर) को शुरू हो रही है। पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली (Delhi) और कुशीनगर (Kushinagar) के बीच होगी। इससे दिल्ली की यात्रा महज डेढ़ से दो घण्टे में पूरी हो जाएगी। अगले माह से कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी यात्री उड़ान सेवा प्रारंभ हो जाएगी।
बुद्धभूमि के रूप में सांस्कृतिक समृद्धता के बावजूद कुशीनगर का शुमार कभी पूर्वांचल के सबसे पिछड़े जिलों में होता था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यहां बुनियादी सुविधाओं को तो मजबूत किया ही, इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए विकास की नई संभावनाओं को भी तलाशा। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात भी इसी संभावनाओं को परवान चढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। एयरपोर्ट कुशीनगर ने न केवल इस जिले समेत आसपास के जिलों और सीमावर्ती बिहार के लोगों की सुगम हवाई यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि पर्यटन विकास और निवेश के नए द्वार भी खोल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने जारी की नई EV व्हीकल पॉलिसी, जानिए इससे आम जनता को क्या फायदा
दिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
महज दो घण्टे में कुशीनगर से दिल्ली
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली यात्री उड़ान सेवा 26 नवम्बर को शुरू हो रही है। इस दिन विमानन सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइस जेट (Spice Jet) का जहाज दिन में 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। यानी सड़क मार्ग से लगने वाला अमूमन 15 घण्टे का समय महज डेढ़ घण्टे में सिमट जाएगा। कुशीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का 1:55 पर टेकऑफ होगा और लैंडिंग 3:55 बजे होगी। कुशीनगर से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ दो घण्टे लगेंगे। दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया
इसके साथ ही दिसम्बर माह में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा प्रारम्भ हो जाएगी। इसके लिए भी स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसम्बर और मुंबई के लिए 18 दिसम्बर से फ्लाइट शुरू होगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसम्बर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। जबकि 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर कोलकाता वापसी शाम 5:15 बजे होगी। कुशीनगर-मुंबई के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी। इसी तरह 18 दिसम्बर को मुंबई से स्पाइस जेट की कुशीनगर के लिए पहली फ्लाइट 12:10 बजे से उड़ान भरकर दोपहर बाद 2:25 बजे पहुंचेगी। कुशीनगर से मुंबई जी वापसी उड़ान दोपहर बाद 3 बजे से होगी। वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा में भी ज्यादा देर नहीं
कुशीनगर का एयरपोर्ट प्रदेश का तीसरा फंक्शनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। घरेलू उड़ान शुक्रवार से शुरू हो रह है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए भी ज्यादा देर नहीं है। कई विमानन कम्पनियां इसके लिए सर्वे कर रही हैं। स्पाइस जेट की एक तकनीकी टीम तो इस संबंध में विगत दिनों एयरपोर्ट का सघन निरीक्षण भी कर चुकी है। बुद्धभूमि होने के चलते कुशीनगर से बौद्ध अनुयायी देशों यथा श्रीलंका, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर आदि के लिए फ्लाइट की संभावनाएं अधिक हैं।
First passenger air service between kushinagar and delhi will start from friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Tips: सिर्फ गार्निश नहीं, हरा धनिया है हेल्थ का खजाना! ऐसे खाया तो मिलेगा दोगुना फायदा
Apr 12, 2026 | 06:27 AMLIVEआज की ताजा खबर 12 अप्रैल LIVE: पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी
Apr 12, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope 2026: 12 अप्रैल को जन्मे लोग हो जाएं सावधान! जानें क्या कहता है आपका भाग्य?
Apr 12, 2026 | 06:11 AMअब नहीं पड़ेगा महंगा, Kawasaki बाइक पर जबरदस्त छूट, साथ में मिल रहा 46 हजार का फायदा
Apr 12, 2026 | 05:51 AMInstagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: अब गलती वाला कमेंट भी होगा ठीक, 15 मिनट में बदलें अपनी बात
Apr 12, 2026 | 03:40 AMवर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














