- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 12th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 12 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी अहम खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें आखिरी विदाई देने उनके घर कई सेलेब्स पहुंचने लगे हैं।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, आशा भोसले को आखिरी विदाई देने उनके घर कई सेलेब्स पहुंचने लगे हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने आशा भोसले के निधन पर कहा कि हम सब उनके गाने सुनकर बड़े हुए हैं। वह न सिर्फ एक बेहतरीन गायिका थीं बल्कि एक बेहतरीन शख्सियत भी थीं। मैंने उनके साथ बहुत सारे स्टेज शो किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
गुजरात में बड़ा फेरबदल! सरकार ने एक साथ 72 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, नई नियुक्तियों के दिए आदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
12 Apr 2026 09:24 PM (IST)
12 Apr 2026 09:24 PM (IST)MNS प्रमुख राज ठाकरे प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे, जहां आज सुबह उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
#WATCH | महाराष्ट्र | MNS प्रमुख राज ठाकरे प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे, जहां आज सुबह उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया। pic.twitter.com/Iiz9kMSJiB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 08:57 PM (IST)
12 Apr 2026 08:57 PM (IST)केरल में वामपंथी सरकार समापन की ओर- सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल में हमने बहुत बढ़िया चुनाव लड़ा। 10 साल से वहां वामपंथियों की सरकार थी और वो अब समापन की ओर है। हम बहुत स्पष्ट बहुमत के साथ वहां सरकार बनाएंगे।
#WATCH टोंक, राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "केरल में हमने बहुत बढ़िया चुनाव लड़ा...10 साल से वहां वामपंथियों की सरकार थी और वो अब समापन की ओर है। हम बहुत स्पष्ट बहुमत के साथ वहां सरकार बनाएंगे...असम में ध्रुवीकरण करने की कोशिश की गई है। हमने वहां भी बहुत अच्छा चुनाव… pic.twitter.com/KfEMzPJQyu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 08:32 PM (IST)
12 Apr 2026 08:32 PM (IST)ओम बिरला ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
#WATCH | कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। pic.twitter.com/Go791ONNWB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 07:57 PM (IST)
12 Apr 2026 07:57 PM (IST)PM Modi कल तमिलनाडु में नमो ऐप के माध्यम से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत तमिलनाडु के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कल नमो ऐप के माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब शाम 4 बजे इस ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
12 Apr 2026 07:39 PM (IST)
12 Apr 2026 07:39 PM (IST)यूएस ईरान को लेकर 21 घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत के बाद भी US-ईरान बातचीत में कोई समझौता नहीं हो पाने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाज देखे गए।
#WATCH पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत के बाद भी US-ईरान बातचीत में कोई समझौता नहीं हो पाने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाज देखे गए।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/G5NeShZmi7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 07:02 PM (IST)
12 Apr 2026 07:02 PM (IST)बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिनारायण राजभर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी परिजनों ने दी, 76 वर्षीय राजभर को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी। शनिवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
12 Apr 2026 06:24 PM (IST)
12 Apr 2026 06:24 PM (IST)इस बार बंगाल में हमें कामयाबी मिलेगी- ओवैसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर कहा कि हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए आए हैं। मैं यहां 3 दिन रहूंगा...हम कोशिश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इस बार हमें कामयाबी मिलेगी...हमने उनको (हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन को) छोड़ दिया है।
#WATCH पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की कामयाबी के लिए आए हैं। मैं यहां 3 दिन रहूंगा...हम कोशिश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इस बार हमें कामयाबी मिलेगी...हमने उनको (हुमायूं कबीर… pic.twitter.com/mhbkPYWQiG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 05:45 PM (IST)
12 Apr 2026 05:45 PM (IST)एमपी के सीएम मोहन यादव ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा कि सूर और संगीत की अद्भुत गायिका, जिनकी आवाज़ में वास्तव में जादू था। वह अद्भुत गायिका थीं, मैं प्रदेश सरकार की ओर से दुख व्यक्त करता हूं, बाबा महाकाल उनको अपने चरणों में स्थान दें।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा, "सूर और संगीत की अद्भुत गायिका, जिनकी आवाज़ में वास्तव में जादू था...वे अद्भुत गायिका थीं...मैं प्रदेश सरकार की ओर से दुख व्यक्त करता हूं, बाबा महाकाल उनको अपने चरणों में… pic.twitter.com/KgeGRORszu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 05:15 PM (IST)
12 Apr 2026 05:15 PM (IST)खंडवा सेल्स टैक्स ऑफिस में लगी भीषण आग
खंडवा सेल्स टैक्स ऑफिस की बिल्डिंग में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH खंडवा, मध्य प्रदेश: खंडवा सेल्स टैक्स ऑफिस की बिल्डिंग में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/cBTKxUAEtX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 04:13 PM (IST)
12 Apr 2026 04:13 PM (IST)दिल्ली के राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में लगी आग
राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। ADO भूपेन्द्र प्रकाश ने बताया, " लगभग 1.35 पर सूचना मिली थी कि राजघाट के आस-पास आग लगी है। तुरंत फायर विभाग की गाड़ियों को रवाना किया गया। लगभग 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में ये आग फैली हुई है। चारो तरफ हमने गाड़ियों की तैनाती करके आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया है।
#WATCH | दिल्ली: राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
ADO भूपेन्द्र प्रकाश ने बताया, " लगभग 1.35 पर सूचना मिली थी कि राजघाट के आस-पास आग लगी है। तुरंत फायर विभाग की गाड़ियों को रवाना किया गया। लगभग 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में… pic.twitter.com/Fh5RdL1pz0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 03:37 PM (IST)
12 Apr 2026 03:37 PM (IST)भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख
शहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "बहुत दुखद है। उनका एक-एक शब्द भारत की आवाज है। जब देश पर युद्ध के बादल छाए, उन्होंने देश की पीड़ा को शब्दों में गाया।
#WATCH | जम्मू | मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "बहुत दुखद है। उनका एक-एक शब्द भारत की आवाज है। जब देश पर युद्ध के बादल छाए, उन्होंने देश की पीड़ा को शब्दों में गाया। जब देश में हर्षोल्लास का समय आया तो उनकी वाणी ने देश की गाथा को… pic.twitter.com/a45s1ZPQCG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 02:50 PM (IST)
12 Apr 2026 02:50 PM (IST)गौतम गंभीर ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर शोक जताया।
Saddened by the demise of legendary Asha Bhosle Ji. Her elegance and incomparable talent will always remain in our memories! pic.twitter.com/5jK25lRkIE
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 12, 2026
12 Apr 2026 02:10 PM (IST)
12 Apr 2026 02:10 PM (IST)ममता बनर्जी ने आशा भोसले श्रद्धांजली दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के जाने से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक प्रेरणादायक और मनमोहक गायिका थीं, जिन्होंने कई पीढ़ियों तक अपने गीतों से लोगों के दिलों पर राज किया। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि आशा भोसले ने कई बंगाली गीतों को भी अपनी आवाज दी थी और वे पश्चिम बंगाल में बेहद लोकप्रिय थीं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंगविभूषण’ से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार और दुनिया भर में मौजूद उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
Profoundly saddened by the demise of the great musical genius Asha Bhosle.
She has been an inspiring and mesmerising singer who reigned over our hearts for generations.
She sang many Bengali songs too, and is incredibly popular in Bengal also. We could confer our highest…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 12, 2026
12 Apr 2026 01:32 PM (IST)
12 Apr 2026 01:32 PM (IST)सोमवार को होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
12 Apr 2026 12:42 PM (IST)
12 Apr 2026 12:42 PM (IST)मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन
मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
12 Apr 2026 12:11 PM (IST)
12 Apr 2026 12:11 PM (IST)बातचीत का सफल न होना पूरी दुनिया के लिए नुकसानदेह है: RJD सांसद मनोज झा
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर कहा, "बातचीत का सफल न होना पूरी दुनिया के लिए नुकसानदेह है। अगर यह जंग जारी रहती है तो इसका अलग-अलग चीजों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। मैं समझता हूं कि लोगों को फिर से बैठना चाहिए। अमेरिका को इतनी समझ होनी चाहिए कि बातचीत में इतनी शर्ते रखना संभव नहीं है।"
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मनोज कुमार झा ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर कहा, "बातचीत का सफल न होना पूरी दुनिया के लिए नुकसानदेह है... अगर यह जंग जारी रहती है तो इसका अलग-अलग चीजों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। मैं समझता हूं कि लोगों को फिर से बैठना चाहिए...… pic.twitter.com/yyTdehdKOU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 11:29 AM (IST)
12 Apr 2026 11:29 AM (IST)पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी।
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे।
नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी। pic.twitter.com/JnJry46OE2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 11:28 AM (IST)
12 Apr 2026 11:28 AM (IST)इस साल 3 जुलाई से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा
3 जुलाई से बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होगी, जो 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन किया जाएगा।
12 Apr 2026 10:41 AM (IST)
12 Apr 2026 10:41 AM (IST)ममता बनर्जी की विदाई तय है: नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "ममता बनर्जी SIR के माध्यम से लगातार भाजपा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करती हैं। पश्चिम बंगाल की जनता को समझ आ गया है। ममता बनर्जी की विदाई तय है।"
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "ममता बनर्जी SIR के माध्यम से लगातार भाजपा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करती हैं। पश्चिम बंगाल की जनता को समझ आ गया है। ममता बनर्जी की विदाई तय है।" pic.twitter.com/jNi7q5Fa1d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
12 Apr 2026 10:35 AM (IST)
12 Apr 2026 10:35 AM (IST)BJP ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हीप जारी किया
बीजेपी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 16, 17 और 18 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हीप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों से कहा है कि इस व्हीप का कड़ाई से पालन किया जाए।
12 Apr 2026 09:59 AM (IST)
12 Apr 2026 09:59 AM (IST)अमेरिका के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान से निकला
इस्लामाबाद में शांति वार्ता असफल होने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट गया। इसके कुछ देर बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल भी तेहरान के लिए रवाना हो गया।
12 Apr 2026 09:36 AM (IST)
12 Apr 2026 09:36 AM (IST)हम चाहते हैं सीजफायर बना रहे: इशाक डार
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि हम चाहते हैं कि संघर्षविराम कायम रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच संवाद की प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा।
12 Apr 2026 08:46 AM (IST)
12 Apr 2026 08:46 AM (IST)शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हुए जेडी वेंस
इस्लामाबाद में शांति वार्ता समाप्त होने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
12 Apr 2026 08:03 AM (IST)
12 Apr 2026 08:03 AM (IST)अमेरिका ने बहुत मांगें रख दी थीं, शांति वार्ता फेल होने पर ईरान का बयान
अमेरिका और ईरान में बातचीत असफल हो गई है। ईरान की ओर से वार्ता बेनतीजा होने की वजह अमेरिका को बताया है। ईरान की सरकारी न्यूज प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत सारी मांगे और शर्तें रख दी थी इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।
12 Apr 2026 07:25 AM (IST)
12 Apr 2026 07:25 AM (IST)पाकिस्तान में अमेरिका ईरान के बीच वार्ता फेल
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिका की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।
Vice President JD Vance gives an update in Pakistan:
"The simple fact is that we need to see an affirmative commitment that they will not seek a nuclear weapon, and they will not seek the tools that would enable them to quickly achieve a nuclear weapon." pic.twitter.com/il4THN5DwV
— The White House (@WhiteHouse) April 12, 2026
12 Apr 2026 06:25 AM (IST)
12 Apr 2026 06:25 AM (IST)ईरान से समझौता हो या ना हो हमें फर्क नहीं पड़ता: ट्रंप
इस्लामाबाद में जारी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत कई घंटों से चल रही है और अब देखना है कि नतीजा क्या निकलता है। उन्होंने कहा कि समझौता हो या न हो, अमेरिका के नजरिए से जीत उसी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि जहाज देश की ओर लौट रहे हैं और बड़े टैंकरों में तेल और गैस भरी जा रही है।
Aaj ki taaja khabar 12th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
May 13, 2026 | 03:53 PMशादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMSamsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
May 13, 2026 | 03:41 PMबैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
May 13, 2026 | 03:37 PMPradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 03:31 PMCM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
May 13, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














