-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Massive Discounts On Kawasaki Bikes Benefits Worth
अब नहीं पड़ेगा महंगा, Kawasaki बाइक पर जबरदस्त छूट, साथ में मिल रहा 46 हजार का फायदा
- Written By: सिमरन सिंह
Kawasaki India ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Kawasaki Versys-X 300 पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इस डील के तहत ग्राहकों को सीधी कीमत में कटौती के साथ-साथ हजारों रुपये का फायदा ले सकते है।

Kawasaki Versys-X 300 (Source. Kawasaki)
Kawasaki India Special Offer: अगर आप नई एडवेंचर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। Kawasaki India ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Kawasaki Versys-X 300 पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इस डील के तहत ग्राहकों को सीधी कीमत में कटौती के साथ-साथ हजारों रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी मिल रही हैं, जिससे यह बाइक अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है।
30 हजार की सीधी छूट, कीमत हुई कम
कंपनी इस बाइक पर 30,000 रुपये तक की सीधी छूट दे रही है। इसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से घटकर 3.19 लाख रुपये हो गई है। यानी अब यह बाइक कम बजट में भी खरीदना आसान हो गया है।
इतना ही नहीं, इस ऑफर के साथ करीब 46,000 रुपये तक की एक्सेसरीज भी मुफ्त दी जा रही हैं। यह खास ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक ही मान्य है, इसलिए खरीदारी का यह सही समय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत
NHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
Royal Enfield और KTM को दे रही कड़ी टक्कर
कीमत में कमी और फ्री एक्सेसरीज के चलते Kawasaki Versys-X 300 अब अपने सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत बन गई है। इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure X जैसी बाइक्स से हो रहा है। इस नई कीमत के साथ यह बाइक ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बनकर सामने आई है।
फ्री में मिल रही हैं ये दमदार एक्सेसरीज
इस ऑफर के तहत मिलने वाली एक्सेसरीज बाइक की उपयोगिता को और बढ़ा देती हैं। इसमें सेंटर स्टैंड और हार्ड पैनियर्स जैसे ऑप्शन शामिल हैं। हार्ड पैनियर्स की कुल क्षमता 34 लीटर है, जो लंबी यात्राओं के दौरान सामान रखने के लिए बेहद काम की साबित होती है। इन एक्सेसरीज की कीमत बाजार में काफी ज्यादा होती है, लेकिन ऑफर में इन्हें मुफ्त दिया जा रहा है।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
Kawasaki Versys-X 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 38.8bhp की पावर और 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिलता है, जो राइड को स्मूद और कंट्रोल में रखता है। इसका सस्पेंशन सेटअप खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़े: EV कारें क्यों होती हैं इतनी भारी? जानिए फायदा है या नुकसान, परफॉरमेंस पर होता है असर
फीचर्स सिंपल, लेकिन कम्फर्ट जबरदस्त
फीचर्स के मामले में यह बाइक ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस नहीं करती। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड मोड्स या ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। हालांकि, इसकी सीधी राइडिंग पोजीशन और आरामदायक सीट इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन बनाती है।
खरीदने का सही मौका?
अगर आप एक भरोसेमंद और मजबूत एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। कम कीमत और फ्री एक्सेसरीज के साथ यह बाइक अब मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन गई है।
Massive discounts on kawasaki bikes benefits worth 46000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
Jul 22, 2026 | 03:17 PMअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PMAmravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Jul 22, 2026 | 03:15 PMThe Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
Jul 22, 2026 | 03:13 PMछात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 03:11 PMविद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 03:09 PMमैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














