- Hindi News »
- State »
- English Teachers In Delhi University Fear Losing Jobs Under New Syllabus
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी के शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम के तहत नौकरी जाने का डर
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: ”मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल विश्वविद्यालय को दिए हैं और अब मैं अपनी नौकरी खोने के डर में जी रहा हूं।” यह दर्द भले ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक शिक्षक का है, लेकिन इसके माध्यम से उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक पाठ्यक्रम की रूपरेखा (यूजीसीएफ) के कार्यान्वयन के कारण नौकरी छूटने की आशंका में जी रहे अंग्रेजी शिक्षकों की दुर्दशा को बयां किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने फरवरी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए यूजीसीएफ-2022 को मंजूरी दी थी। कई शिक्षकों ने यूजीसीएफ की प्रस्तावित संरचना का विरोध करते हुए कहा कि योग्यता वृद्धि पाठ्यक्रम (एईसी) केवल संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में पेश किए जाते हैं और इसमें अंग्रेज़ी भाषा शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यूजीसीएफ के कारण मौजूदा काम के बोझ (वर्कलोड) में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की भारी कमी होगी और विशेष तौर पर अंग्रेज़ी विभाग प्रभावित होगा।
नाम न बताने की शर्त पर अंग्रेज़ी के एक शिक्षक ने बताया, ”मैं 2010 से डीयू के एक कॉलेज में अंग्रेज़ी विभाग में तदर्थ शिक्षक के तौर पर पढ़ा रहा हूं। चूंकि यह एक विज्ञान कॉलेज है, इसलिए हमारा कार्यभार मुख्य रूप से एईसी पेपर पर निर्भर है।” उन्होंने कहा, ”12 साल तक ईमानदारी से काम करने के बाद, मैं अब अपनी नौकरी खोने की आशंका में जी रहा हूं। मेरे जैसे लोगों के लिए क्या किया जाएगा, जिन्होंने एक दिन स्थायी नौकरी की उम्मीद में विश्वविद्यालय को अपने प्रमुख वर्ष दिए हैं?”
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय जल्द ही फिर से खुलने वाले हैं। शिक्षकों ने तर्क दिया कि ऐसे संकेत हैं कि महाविद्यालयों में अंग्रेज़ी विभाग का कार्यभार कम से कम एक तिहाई घट जाएगा। किरोड़ीमल कॉलेज के प्रोफेसर रुद्राशीष चक्रवर्ती ने कहा, ”मेरे कॉलेज में, अगले सत्र में 60 व्याख्यानों का नुकसान हुआ है, हंसराज कॉलेज में यह 50 हैं,रामजस में यह लगभग 60 से अधिक हैं, और पूरे विश्वविद्यालय में इसी तरह की कहानी है।”
चक्रवर्ती का मानना है कि केशव महाविद्यालय, जीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स (आईएचई), लेडी इरविन कॉलेज, भास्कराचार्य और राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज जैसे अंग्रेज़ी (ऑनर्स) या बीए प्रोग्राम की पेशकश नहीं करने वाले कॉलेजों में काम करने वाले शिक्षकों के लिए स्थिति बदतर होगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषद के एक सदस्य, मिथुनराज धूसिया ने कहा, ”डीयू के महाविद्यालयों में अंग्रेज़ी विभाग के मौजूदा तदर्थ और अतिथि शिक्षकों को नुकसान होने वाला है। हमने इस मामले को अकादमिक परिषद की बैठकों में कई बार उठाया है लेकिन अभी तक आसन्न विस्थापन को रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने कोई कदम नहीं उठाया है।”
डीयू की नयी संरचना को ”नासमझ” करार देते हुए, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की सचिव और डीयू शैक्षणिक परिषद की पूर्व सदस्य आभा देव हबीब ने कहा कि हर कॉलेज में लगभग दो से तीन अंग्रेज़ी के शिक्षकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ”विश्वविद्यालय ने यूजीसीएफ पेश किया है, जिसके अनुसार अंग्रेज़ी अब अनिवार्य मॉड्यूल नहीं है और छात्रों को 13 भाषाओं में से चुनने के लिए कहा गया है। कुल मिलाकर, विश्वविद्यालय भर में 100 शिक्षकों की नौकरी छूटने की उम्मीद है।”
इस साल मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय के 400 से अधिक अंग्रेज़ी शिक्षकों ने कुलपति योगेश सिंह को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि 2022-23 शैक्षणिक सत्र से यूजीसीएफ के कार्यान्वयन के कारण उनके विभाग का काम का बोझ ”बहुत कम” होगा और आजीविका का नुकसान होगा।
English teachers in delhi university fear losing jobs under new syllabus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Apr 27, 2026 | 02:35 PMसुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
Apr 27, 2026 | 02:16 PMचलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश
Apr 27, 2026 | 02:10 PMMohini Ekadashi: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जरूर पढ़ें ये चमत्कारी कथा, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
Apr 27, 2026 | 01:39 PMमुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
Apr 27, 2026 | 01:19 PMगर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Apr 27, 2026 | 12:57 PMपहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Apr 27, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














