- Hindi News »
- State »
- Demand For Local Firecracker And Copper Utensils In Market This Diwali
इस दिवाली यूपी के बाजारों में दिखी रौनक, देशी पटाखों, तांबे, कांसे, पीतल के बर्तनों की बढ़ी मांग
- Written By: अनिल सिंह

लखनऊ: दशकों पहले चलन में रहे कांसे, पीतल, तांबे (copper) के बर्तन (Utensil) इस बार दिवाली (Diwali) के त्योहार पर खरीदारों की पहली पसंद बन रहे हैं। चीन से आयातित और आधुनिक फैक्ट्रियों में बने पटाखों की जगह गांवों में बनने वाले ठेठ (Local) पटाखों (Firecracker) की सबसे ज्यादा मांग (Demand) इस बार बाजार (Market) में है। धनतेरस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही सभी बड़े शहरों में सजी बर्तन की दुकानों पर इस बार सबसे ज्यादा मांग स्टील के नहीं बल्कि पीतल, फूल, तांबे और मिश्रित धातुओं के बर्तनों की दिखायी दी है। स्टील के मुकाबले खासे मंहगे होने के बाद भी इन धातुओं के बर्तनों की मांग पिछले सालों के मुकाबले खासी बढ़ी है। यहां तक कि शगुन में न खरीदे जाने वाले एल्यूमीनियम के बर्तन तक इस बार अच्छी मांग में हैं।
लखनऊ के सबसे बड़े बर्तन बाजार यहियागंज के कारोबारी सुधांशु बताते हैं कि धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा मांग तांबे के बर्तनों की रही है। लोगों ने शगुन के लिए भले ही स्टील के छोटे-मोटे बर्तन खरीदे हैं पर बड़ी खरीद तो तांबे और उसके बाद पीतल व फूल के बर्तनों की ही हुई है। उनका कहना है कि तांबे की मांग बीते कई सालों से बाजार में बढ़ रही है जिसके चलते अब इसके बर्तन नयी व आधुनिक डिजाइन में उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा में व्यापारी प्रतिनिधि की मांग, सतीश पंच के नाम की जोरदार सिफारिश; रावसाहेब दानवे से कैट का निवेदन
नगर परिषदों में अब सभापति की बारी, 30 जनवरी को गोंदिया-तिरोड़ा में विषय समितियों का चुनाव
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
अमीनाबाद के बर्तन कारोबारी हकीम अहमद के अनुसार नॉन स्टिक बर्तन पहले की ही तरह मांग में रहे हैं और इस बार कास्ट आयरन के बर्तनों की भी पूछ काफी रही है। उच्च आय वर्ग के लोगों में जर्मन सिल्वर और लक्जरी ब्रास के बर्तनों की भी खासी मांग रही है। पीतल की थाली-कटोरी और चम्मच का एक सेट 2400 में रूपये में होने के बाद भी धनतेरस के दिन खूब बिका और शाम होते तक बाजार से गायब हो गया।
सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले आइटमों की जनकारी देते हुए हकीम ने बताया कि लोगों ने 500 रुपये में बिकने वाली कॉपर की फ्रिज बोतल, 1500 से 3000 रुपये की कॉपर की सुराही, 250 से 400 रुपये की पूजा की थाली और 800 रुपये से 1200 रुपये की फूल की थाली को धनतेरस के दिन जमकर खरीदा है।
व्यवसायी हकीम का कहना है कि बीते कुछ सालों से मिट्टी के तवे, भगोने और हांडी की मांग बढ़ रही है। हालांकि धनतेरस में शगुन के लिए धातुओं की खरीद होती है पर साथ में उनकी भी बिक्री चमकी है।
कारोबारियों का कहना है कि अकेले लखनऊ से ही धनतेरस के दिन 2500 करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री हो जाने का अनुमान है जोकि बीते साल के मुकाबले 50 फीसदी अधिक रहेगा। पिछले साल के मुकाबले इस बाजार में दुकानें भी कहीं ज्यादा सजी हैं और नए स्टॉल भी लगे हैं।
देशी पटाखों की बढ़ी मांग, गांवों में हो रहा निर्माण
बीते कई सालों से देशी माल को बाजार के करीब करीब बाहर कर चुके चीनी व फैक्ट्री मेड पटाखों को इस बार मात खानी पड़ी है। दिवाली के लिए सजे पटाखों की बाजार में सबसे ज्यादा मांग में पारंपरिक देशी पटाखों की है। तेज आवाज के देशी बम हों या लंबे समय तक जलने वाली फुलझड़ी व अनार हों इन सबकी बिक्री में जबरदस्त तेजी दिख रही है।
जाने माने आतिशबाज मुस्तफा का कहना है कि युवा पीढ़ी का रुझान इस बार देशी पटाखों की ओर है। लखनऊ के आसपास के गावों जैसे नगराम, कल्ली पश्चिम वगैरा में तैयार होने वाले देशी अनार, महताब और फुलझड़ी के लिए जबरदस्त मांग है। मुस्तफा कहते हैं कि गांवों में बीते एक महीने से दिन-रात काम कर ग्रामीण पटाखे बना रहे हैं फिर भी मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
Demand for local firecracker and copper utensils in market this diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














