- Hindi News »
- State »
- Akhilesh Yadav Claims That The Government Of The Sp Led Coalition Will Be Formed In Uttar Pradesh
अखिलेश यादव का दावा, उत्तर प्रदेश में सपा नीत गठबंधन की सरकार बनेगी
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने रविवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी की अगुआई वाले गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी।
सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने किसान-नौजवानों, व्यापारियों और महिलाओं से लोकतंत्र को बचाने की अपील की। उन्होंने डॉ. भीमराव आम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर बड़ी तादाद में मतदान करने को कहा। उल्लेखनीय है कि 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंतिम सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इसके पहले छह चरणों में राज्य की 349 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।
यादव ने कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही जनता ने समाजवादी पार्टी को ही मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेशान किया गया, वह भुलाया नहीं जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने खत्म किया सस्पेंस, बता दिया इलेक्शन का समय
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, PDA की एकता से घबराई बीजेपी; अब युवाओं में फूट डालने की हो रही साजिश
पहले अखिलेश फिर कांग्रेस और अब मायावती ने दिखाया ठेंगा, कटी पतंग हुए ओवैसी! यूपी में घुसने से पहले ही लगा ताला
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है जिससे जनता में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है। यादव के मुताबिक पांच साल से कराह रही जनता के साथ हुए अन्याय और अपमान की घटनाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से डटी रही। उन्होंने कहा कि हिस्सेदारी और भागीदारी की समस्या का समाधान निकालने के लिए समाजवादी पार्टी ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलंब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है।
सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बुनियाद में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य हैं, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही समाजवादी पार्टी की रीति-नीति है। (एजेंसी)
Akhilesh yadav claims that the government of the sp led coalition will be formed in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?
Feb 19, 2026 | 09:13 PM23 साल की उम्र में जापान में लाखों का पैकेज, IIT ग्रेजुएट की सफलता कहानी वायरल
Feb 19, 2026 | 09:07 PMअजित पवार विमान हादसा: छगन भुजबल ने की जांच की वकालत, साझा किया अपना डरावना अनुभव
Feb 19, 2026 | 09:05 PMKL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
Feb 19, 2026 | 09:04 PM‘कंडोम’ के बाद अब ‘अमेरिकास’… शहबाज के US दौरे पर पाक की इंटरनेशनल बेइज्जती, उड़ रहा जमकर मजाक
Feb 19, 2026 | 09:03 PMहोली के लिए 5 स्पेशल स्नैक्स, जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं
Feb 19, 2026 | 08:57 PMसफाईकर्मी को चाय देकर महिला ने जीता दिल, भावुक वीडियो वायरल
Feb 19, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














