-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Womens Ipl Will Happen But Having Strong Domestic Structure Is More Important Saba Karim
महिला आईपीएल होगा लेकिन मजबूत घरेलू ढांचा होना अधिक महत्वपूर्ण: सबा करीम
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मांग तेज हो रही है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में महिला क्रिकेट के पूर्व प्रमुख सबा करीम का मानना है कि मजबूत घरेलू ढांचा अधिक महत्वपूर्ण है जिसमें कई दिन के लाल गेंद के क्रिकेट को बहाल करना भी शामिल है।
बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक के रूप में महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल चुके पूर्व भारतीय विकेटकीपर करीम ने कहा कि बोर्ड अंतत: महिला आईपीएल का आयोजन करेगा लेकिन शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया और रिचा घोष जैसी और प्रतिभाओं को तलाशने के लिए मजबूत घरेलू ढांचे की जरूरत है।
महिला आईपीएल के आयोजन के खिलाफ एक तर्क यह भी है कि घरेलू स्तर पर चुनने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। करीम ने कहा, ‘‘भविष्य में हां, बीसीसीआई महिला आईपीएल के आयोजन पर गौर करेगा लेकिन मेरा यह भी मानना है कि बेहद मजबूत घरेलू ढांचा होना अधिक महत्वपूर्ण है जिससे कि युवा प्रतिभाएं सामने आती रहें जो उस स्तर पर खेल पाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि पुरुष आईपीएल क्यों सफल है क्योंकि जो ढांचा मौजूद है, घरेलू स्तर से जिस तरह की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। और मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट के लिए भी इसी तरह की चीज की जरूरत है।” करीम ने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला के बाद भारत की सात खिलाड़ी महिला बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगी।
महिला घरेलू क्रिकेट में 2018 से लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेला गया है लेकिन भारत के टेस्ट क्रिकेट बहाल करने के बाद करीम का मानना है कि कई दिनों के प्रारूप के मैचों की वापसी समझदारी भरा कदम होगा। प्रसारणकर्ता सोनी द्वारा आयोजित आनलाइन बातचीत के दौरान करीम ने कहा, ‘‘इसी तरह आगे बढ़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए सही समय चुनना बड़ी चुनौती होगी। पर्याप्त तैयारी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जिससे कि उपलब्ध समय में महिलाओं के लिए कई दिनों के मैचों का आयोजन हो सके।”
उन्होंने कहा, ‘‘यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में सत्र सितंबर के मध्य से पहले शुरू नहीं हो सकता और आपको मार्च या अप्रैल में सत्र खत्म करना ही होगा। इसलिए कुछ अड़चनें हैं लेकिन मुझे यकीन हैं कि सभी राज्य इकाइयां इसका आयोजन कर सकती हैं।” करीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भारत की 2-1 की जीत की भविष्यवाणी की। वह साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर को फॉर्म में लौटते हुए देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हरमन फॉर्म हासिल करें। कप्तान होने के नाते आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि आप टीम में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं और टीम आपसे नियमित रूप से उम्मीद करती है कि आप मैच विजयी प्रदर्शन करो।” करीम ने कहा, ‘‘हमने देखना है कि स्मृति और शेफाली शीर्ष क्रम में क्या कर सकती हैं। मुझे यकीन है कि वे भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे लेकिन बीच के ओवरों में और अंतिम ओवरों में आपको भारत के लिए हरमन से नियमित तौर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ”
करीम ने साथ ही कहा कि टीम का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मृति को भविष्य में भारतीय कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन अभी मिताली राज और हरमनप्रीत के होते बदलाव की जरूरत नहीं है। मिताली एकदिवसीय और टेस्ट टीम जबकि हरमनप्रीत टी20 टीम की कप्तान हैं। (एजेंसी)
Womens ipl will happen but having strong domestic structure is more important saba karim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














