- Hindi News »
- Sports »
- Virat Kohli Became The Third Indian Player To Play The Most T20 Format Matches
IPL 2025: कोहली के नाम एक और विराट उपलब्धि, टी20 फॉर्मेट में बनाया ये नया कीर्तिमान
मैच से पहले विराट कोहली को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान के द्वारा मंच पर बुलाया गया। इसी दौरान उन्हें बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स न्यूज: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 22 मार्च शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला है। इस साल इस लीग में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और ये इसका 18वां संस्करण होने वाला है। इस मैच में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली के नाम ये बड़ी उपलब्धि क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट से आई।
मैच से पहले विराट कोहली को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान के द्वारा मंच पर बुलाया गया। इसी दौरान उन्हें बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया। दरअसल, विराट कोहली का आज टी20 फॉर्मेट में 400वां मैच था। इसके साथ ही विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली से पहले इस मामले में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक हैं। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 448 मैच खेले हैं। दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक ने टी20 फॉर्मेट में कुल 412 मैच खेले हैं। अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली आ चुके हैं। विराट 400 मैच अब तक इस फॉर्मेट में खेल चुके हैं। इसके बाद एमएस धोनी 391 और सुरेश रैना 336 मैचों के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
‘क्या शादी की तस्वीरें…’, पैपराजी से अनुष्का शर्मा ने किया मजाक, छूट गई विराट कोहली की हंसी
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 448 मैच
दिनेश कार्तिक- 412 मैच
विराट कोहली- 400 मैच
एमएस धोनी- 391 मैच
सुरेश रैना- 336 मैच
हालांकि विराट कोहली ने इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन वो आईपीएल खेलते रहेंगे। आईपीएल 2025 में एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते इस बार उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। विराट कोहली साल 2008 से लगातार आरसीबी की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इस बार कई पुराने खिलाड़ी इस टीम के साथ अलग हो चुके हैं। आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं।
Virat kohli became the third indian player to play the most t20 format matches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














