नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। फ़िलहाल वह अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर कई शानदार वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। इन रील्स में दोनों के बीच मस्ती-मज़ाक भी देखी जाती है। इसी बीच सानिया मिर्जा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में शोएब बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की आवाज में बोलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखा देखा जा सकता है कि शोएब मलिक शाहरुख की आवाज में सानिया से कह रहे हैं कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता। जिसके बाद सानिया मुस्कुराते हुए कहती हैं- ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’। हालांकि, यह बैकग्राउंड में गाना बजता है, जिस पर सानिया सिर्फ केवल एक्टिंग करती हैं।
सानिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई इसे काफी पसंद कर रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि, सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी। उस समय इन दोनों की शादी का काफी विरोध भी हुआ था। सानिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन आज दोनों की शादी को 11 साल हो गए हैं और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मलिक मिर्जा।
Shoaib malik and sania mirza reel video on instagram