-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Shahrukh Khans Chak De India Changed Arjun Lalage Life Know How A Fan From Became A Hockey Player
शाहरूख खान की ‘चक दे इंडिया’ ने बदली जिंदगी, जानें कैसे महाराष्ट्र का एक फैन बन गया हॉकी खिलाड़ी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हॉकी पर आधारित फिल्म चक दे इंडिया ने एक ऐसे इंसान की जिंदगी बदल दी, जो शाहरूख खान का जबरा फैन है। अर्जुन लालगे ने चक दे इंडिया देखकर हॉकी खिलाड़ी बनने की ठानी।

शाहरूख खान की 'चक दे इंडिया' ने बदली जिंदगी
स्पोर्ट्स डेस्क : हॉकी पर आधारित फिल्म चक दे इंडिया ने एक ऐसे इंसान की जिंदगी बदल दी, जो शाहरूख खान का जबरा फैन है। महाराष्ट्र के सातारा के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन लालगे ने चक दे इंडिया देखकर हॉकी खिलाड़ी बनने की ठानी। उनके आसपास या परिवार का खेल से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने हॉकी स्टिक उठाया और अब वो जर्मनी के खिलाफ इस सप्ताह होने वाले दो टेस्ट मैच के जरिए भारतीय टीम में पदार्पण करेंगे।
23 और 24 अक्टूबर को जर्मनी के खिलाफ मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए अर्जुन लालगे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल कुआलालम्पुर में जूनियर हॉकी विश्व कप में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिए छह मैचों में तीन गोल करने वाले 21 वर्षीय के युवा लालगे ने कहा कि बचपन से शाहरूख खान का फैन हूं।
उन्होंने कहा कि शाहरूख खान की ‘चक दे इंडिया’ फिल्म देखी जिसमें वह हॉकी कोच बने हैं और उसके बाद ही मुझे हॉकी खेलने का प्रेरणा मिला। उनकी ख्वाहिश एक दिन शाहरूख से मिलने की भी है । लालगे ने कहा अभी तक उनसे मिला नहीं हूं लेकिन एक दिन उनसे जरूर मिलना चाहता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
Valentine’s Day बनाना है खास, तो देखें ये फिल्म, प्यार और त्याग की कहानी छू लेगी दिल
करियर के फैसलों में सुहाना खान क्यों मानती हैं मम्मी-पापा की बात? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें : Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने काटा बवाल, दोहरा शतक जड़कर सेलेक्टर्स को दिलाई अपनी याद
आदित्य ने पुणे में महाराष्ट्र सरकार की अकादमी में दस साल की उम्र से हॉकी खेलना शुरू किया और इस दौरान परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया । उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से मुझे खेलने की पूरी छूट दी गई। जिससे मेरा सफर आसान हो गया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मानते हैं रोल मॉडल
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को रोलमॉडल मानने वाले आदित्य का लक्ष्य ओलंपिक खेलना और स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी में हरमनप्रीत सिंह मेरे रोलमॉडल हैं जो दबाव लिए बिना शानदार खेलते हैं । पेरिस ओलंपिक में उनकी कप्तानी में टीम को कांस्य पदक जीतते देखकर काफी प्रेरणा मिली । भविष्य में मैं भी ओलंपिक खेलना चाहता हूं और स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं ।”
सात साल बाद वापसी कर रही हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स दिल्ली के लिए खेलने जा रहे आदित्य को श्रीजेश के साथ खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन लीग में श्रीजेश उनकी टीम के मेंटोर होंगे । उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ खेल नहीं सका लेकिन उम्मीद है कि लीग में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । वह लीजैंड हैं और उनकी टीम में होना गर्व की बात है ।
Shahrukh khans chak de india changed arjun lalage life know how a fan from became a hockey player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Jul 13, 2026 | 09:21 PMUP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
Jul 13, 2026 | 09:11 PMपाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
Jul 13, 2026 | 09:03 PMAshadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 13, 2026 | 09:02 PMHansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 13, 2026 | 09:01 PMछत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर की अवधि बढ़ी, अब 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लगेंगे शिविर
Jul 13, 2026 | 08:59 PMEXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














