- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cheteshwar Pujara Scores Double Hundred In Ranji Trophy Match Against Chhattisgarh Break Lara Record Indian Team
Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने काटा बवाल, दोहरा शतक जड़कर सेलेक्टर्स को दिलाई अपनी याद
चेतेश्वर पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर सेलेक्टर्स को अपनी याद दिलाई है। चेतेश्वर पुजारा ने इसके साथ ही ब्रायन लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

चेतेश्वर पुजारा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई के घरेलू सीजन रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर सेलेक्टर्स को अपनी याद दिलाई है। चेतेश्वर पुजारा ने इसके साथ ही ब्रायन लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुजारा ने 234 रनों की पारी खेली।
चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ते ही अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली थी। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 66वां शतक लगाया। पुजारा ने इस शतक से वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रायन लारा के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 65 शतक हैं। जबकि पुजारा के नाम अब 66 शतक हो गए हैं। इस शतक के साथ पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21000 रन भी पूरे कर लिए।
पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक
शतक जड़ने के बाद उस शतक को बड़ा कैसे बनाना है, वो पुजारा अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 18वां दोहरा शतक लगाया है। पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 383 गेंदों का सामना करते हुए 234 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने यह पारी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खेलकर सेलेक्टर्स को मुसीबत में जरूर डाल दिया है या कहें तो पुजारा ने यह पारी खेलकर अपनी याद दिलाई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
आशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
Thane के मलंगगढ़ किला पर फ्यूनिकुलर ट्रेन शुरू, 2 घंटे का सफर अब 10 मिनट में
कुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर
पुजारा पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह भारत के 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पुजारा ने अपना आखिरी मैच जून 2023 में खेला था। उसके बाद भारतीय टीम में उनकी जगह ही नहीं बनी। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा बार-ाबर अपने आपको साबित करते रहे हैं। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए कई मैच जीताने वाली पारियां भी खेली है। मौजूदा वक्त में भारत की टीम में ज्यादा युवाओं को मौका दिया जा रहा है। अब देखना है कि उनका यह दोहरा शतक सेलेक्टर्स के मन में क्या छाप छोड़ता है।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 के लिए धोनी ने नहीं दिया है कोई जवाब, क्या खेलेंगे अगला सीजन या लेंगे संन्यास
पुजारा का करियर
पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। उनका हाई स्कोर नाबाद 206 रन रहा है। वहीं उन्होंने पांच वनडे मैच भी खेले हैं। जिसमें 51 रन बनाए हैं। पुजारा का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट में हुआ था।
Cheteshwar pujara scores double hundred in ranji trophy match against chhattisgarh break lara record indian team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
Apr 12, 2026 | 02:10 PMआशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
Apr 12, 2026 | 02:05 PMThane के मलंगगढ़ किला पर फ्यूनिकुलर ट्रेन शुरू, 2 घंटे का सफर अब 10 मिनट में
Apr 12, 2026 | 02:03 PMकुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 12, 2026 | 02:03 PMखरीफ सीजन से पहले राहत, खाद की कमी की अफवाह पर सख्ती, पारदर्शिता पर जोर; जलगांव प्रशासन अलर्ट
Apr 12, 2026 | 02:00 PMलता मंगेशकर से बिगड़े रिश्ते, पहली शादी बनी दर्द की वजह, फिर हुई आशा भोसले की लाइफ में आरडी बर्मन की एंट्री
Apr 12, 2026 | 01:59 PMमौत का पहले ही हो गया था आभास? आशा भोसले ने आखिरी पोस्ट में बताई थी मोक्ष और जीवन की कहानी, वायरल हो रही पोस्ट
Apr 12, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM










