-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma On Virat Kohli Virat Led From The Front For Five Years Enjoyed Every Moment Of His Captaincy
रोहित शर्मा ने वनडे की कप्तानी संभालने के बाद विराट कोहली को लेकर कही ये बात
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मुंबई: भारत के सीमित ओवरों की टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने पांच साल तक टीम की मोर्चे से अगुवाई की और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज की कप्तानी में खेले हर एक पल का पूरा मजा लिया। रोहित ने ‘बीसीसीआई टीवी’ (BCCI TV) से बातचीत में कहा कि टीम ने कोहली की कप्तानी में खेलने का पूरा आनंद लिया। कोहली ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी और बाद में उनकी जगह रोहित को वनडे टीम का भी कप्तान बनाया गया।
रोहित ने दक्षिण अफ्रीका दौरे (South Africa Tour) से पहले भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test Cricket Team) के अभ्यास सत्र से इतर कहा,‘‘उसने पांच साल तक मोर्चे से टीम की अगुवाई की। हम हर मैच जीतने के इरादे से ही उतरते थे और पूरी टीम को यही संदेश दिया गया था।” उन्होंने कहा,‘‘उसकी कप्तानी में खेलने का हमने पूरा आनंद उठाया। मैने उसकी कप्तानी में काफी क्रिकेट खेली और हर पल का मजा लिया। आगे भी लेता रहूंगा।” भारतीय टीम सितारों से भरी होने के बावजूद 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है। रोहित ने कहा कि उन्हें चुनौतियों का अहसास है और वह इस कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
उन्होंने कहा,‘‘हमें कई चीजों पर काम करना होगा। हमने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी लेकिन उसके बाद से भी हमारा प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। हमने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जो मामूली सी कमी रह गई, उसे पूरी करने की कोशिश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी चुनौतीपूर्ण है और ऐसा होता है।” उन्होंने कहा,‘‘भारत में कई विश्व कप होने हैं और टीम अपने दर्शकों के सामने अच्छे प्रदर्शन की कोशिश में होगी। हमारा फोकस खिताब जीतने पर है लेकिन उसके लिये एक ईकाई के रूप में प्रक्रिया का पालन करना होगा।”
रोहित ने कह,‘‘आप कठिन चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं, वह महत्वपूर्ण है। अतीत में भी हम इस तरह की चुनौतियों का सामना करते आये हैं और उनसे उबर नहीं सके। हमें एक टीम के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।” उनके लिये पहला काम यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम में हर खिलाड़ी को उसकी भूमिका का पता हो। उन्होंने कहा,‘‘जब भी मुझे भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिला तो मैने खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद की कोशिश की है। कोच और कप्तान के लिये यह जरूरी भी है। मैं खिलाड़ियों को यह समझाने की कोशिश करूंगा कि टीम में उनका चयन किसलिये हुआ है और उनकी क्या भूमिका है।” उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के बारे में कहा,‘‘राहुल भाई के साथ मजा आ रहा है।हमने देखा है कि वह कैसे कठिन क्रिकेट खेलते थे। इत्मीनान का भी माहौल है जो जरूरी भी है।” (एजेंसी)
Rohit sharma on virat kohli virat led from the front for five years enjoyed every moment of his captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














