-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma May Have To Lose Test Captaincy The Selectors Are Not Happy With Him
टीम मैनेजमेंट रोहित से नहीं है खुश, कप्तानी से धोना पड़ सकता है हाथ, IPL 2025 के बाद लिया जाएगा फैसला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सभी को पता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजनाओं पर काफी ध्यान देती है। इस वक्त भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैनेजमेंट भविष्य के टेस्ट कप्तान के तौर पर देख रही है।

अजीत अगरकर, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त रोहित शर्मा का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में लिया जा रहा है। उन्होंने बीते तीन सालों में टीम इंडिया के स्तर को काफी बढ़ाया है। साल 2023 के दौरान वनडे विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया को पहुंचाया। इसके बाद साल 2024 में टी20 विश्वकप जीता और इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को भी भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि वो टेस्ट टीम में कप्तान के रूप में अभी बरकरार रहेंगे। लेकिन टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने 20 जून से होने वाले इंग्लैंड के दौरे के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
रोहित का हालिया टेस्ट रिकॉर्ड है खराब
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया हाल में ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हारी है। इससे पहले टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी शिकस्त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम के लिए डब्ल्यूटीसी के रास्ते पर इंग्लैंड की सीरीज होगी। इस दौरान पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा।
पीटीआई की रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि, “तकनीकी रूप से रोहित शर्मा ही इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट में खुद के निर्णय पर मैच से बाहर रखा, जहां उन्होंने सबको समझाने की कोशिश की कि टीम खराब फॉर्म में चल रहे कई बल्लेबाजों के साथ खेलना जारी नहीं रख सकती।”
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
इसके बाद बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बाद भारत ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, इसलिए टेस्ट कप्तानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही रोहित ने कभी नहीं कहा कि वह टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं।”
इसके बाद उन्होंने कहा कि, “चयन समिति को आईपीएल के दौरान छुट्टी मिलती है। जाहिर है सभी मैचों का टेलिविजन पर प्रसारण होने के कारण उन्हें हमेशा यात्रा करने की जरूरत नहीं होती है। जब तक कि उनके पास कोई विशिष्ट रणनीति नहीं हो या वे किसी विशेष खिलाड़ी को करीब से देखना नहीं चाहें, वे यात्रा नहीं करते हैं।”
क्या बुमराह बनेंगे टेस्ट कप्तान
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
सबको पता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजनाओं पर काफी ध्यान देती है। इस वक्त भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैनेजमेंट भविष्य के टेस्ट कप्तान के तौर पर देख रही है। लेकिन बुमराह की फिटनेस भी एक बड़ा मुद्दा है। दूसरी तरफ वनडे में रोहित शर्मा ने खुद को कई बार साबित कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या नेशनल सेलेक्शन कमेटी उन्हें टेस्ट कप्तान के रूप में देख रही है या नहीं।
खेल जगत से जुड़ी सभी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोच गौतम गंभीर का फैसला होगा अहम
ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल के वक्त टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों के चयन पर विचार करेगी। ऐसे में गौतम गंभीर के फैसले सबसे महत्वपूर्ण होंगे। सबको पता है कि गंभीर मौजूदा फॉर्म पर काफी भरोसा करते हैं। अब ऐसे में ये देखना बाकि होगा कि क्या कोच की नजर में रोहित शर्मा इस दौरे के लिए फिट बैठते हैं या नहीं।
Rohit sharma may have to lose test captaincy the selectors are not happy with him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
Jun 28, 2026 | 02:39 PMभरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PMलखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
Jun 28, 2026 | 02:29 PM‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
Jun 28, 2026 | 02:26 PMरूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
Jun 28, 2026 | 02:25 PMपश्चिम बंगाल में आम जनता को बड़ी राहत! अब बैरल में भी मिलेगा डीजल, CM सुवेंदु अधिकारी ने हटाई पाबंदी
Jun 28, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














