-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Happy With Mohammed Siraj S Bowling Said He Performed His Role Brilliantly
मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से खुश हुए रोहित शर्मा, कहा- ‘अपनी भूमिका को शानदार तरीके से अंजाम दिया’
- Written By: काजल चोपड़े

पोर्ट ऑफ स्पेन: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से जीत के बाद कहा कि भारतीय टीम सही जगह पर है और सीनियर तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी भूमिका को शानदार तरीके से अंजाम दिया है। सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 60 रन देकर 5 विकेट लिये थे।
इस प्रदर्शन से वह टेस्ट में पहली बार मैन ऑफ द मैच बनें। क्वींस पार्क ओवल में लगातार बारिश के कारण पांचवें और अंतिम दिन का खेल रद्द होने के बाद मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मिले 365 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन की समाप्ति पर दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम सही जगह पर हैं। यह काम पूरा करने के बारे में है।” यह पूछे जाने पर कि क्या सिराज तेज आक्रमण की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं, रोहित ने कहा कि वह नहीं चाहते कि सिर्फ एक तेज गेंदबाज इस तरह की भूमिका निभाये।
उन्होंने कहा, ‘‘ सिराज को मैंने उसके करियर की शुरूआत से देखा है। उसने काफी सुधार किया है। उसने इस तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया है लेकिन मैं नहीं चाहता कि कोई एक इसका का नेतृत्व करे। मैं चाहता हूं कि जिसे भी गेंद सौंपी जाए वह इसका नेतृत्व करें। आप चाहते हैं कि पूरी तेज गेंदबाजी इकाई इस जिम्मेदारी को साझा करें।”
भारतीय टीम को जीत के लिए आठ विकेट की जरूरत थी लेकिन बारिश ने टीम की उम्मीदें तोड़ दी। पिच से हालांकि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी लेकिन रोहित जीत को लेकर आशान्वित थे। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ हर जीत अलग होती है. वेस्टइंडीज में खेलते समय अलग तरह की चुनौती का सामना करना होता है। मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमने अच्छा प्रयास किया, दुर्भाग्य से आज कोई खेल नहीं सका। हमने वास्तव सकारात्मक रवैया अपनाया था।”
उन्होंने कहा, ‘‘ आखिर में बारिश ने बाजी मार ली। हम जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे। आप जानते हैं कि आखिरी पारी में बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल होता है। हम हमेशा उस तरह का स्कोर चाहते थे, जहां प्रतिद्वंद्वी टीम इसे हासिल करने के लिए जोर लगाये। आज खेल नहीं होना, हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा।” रोहित ने शतकवीर विराट कोहली और इशान किशन के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने पारी घोषित होने से पहले दूसरी पारी में 34 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।
उन्होंने कहा, ‘‘आपको इशान जैसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है। हम तेजी से रन चाहते थे, हमने उसे बल्लेबाजी के लिए पहले भेजा। वह बेखौफ होकर खेलता है।” रोहित ने कहा, ‘‘टेस्ट मैचों में आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो पारी को स्थिर करें जैसा कि विराट ने किया, उन्होंने शानदार खेला। आपको हर चीज के मिश्रण की जरूरत है। इस बल्लेबाजी क्रम में गहराई और विविधता है।”
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज ने कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट में यह मेरा पहला मैन ऑफ द मैच पुरस्कार है। मैं बहुत खुश हूं। यहां तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी। मैंने अपनी योजनाओं को सरल रखा और सही तरीके से उसे मैदान पर उतारा।
सिराज ने कहा, ‘‘जब आप इस तरह की परिस्थितियों में विकेट लेते हैं, तो आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। रोहित भाई ने मुझसे खुद पर विश्वास करने, कोई दबाव न लेने का सुझाव दिया था।” (एजेंसी)
Rohit sharma happy with mohammed siraj s bowling said he performed his role brilliantly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका, एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Jul 22, 2026 | 02:00 PMनानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
Jul 22, 2026 | 01:58 PMगड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Jul 22, 2026 | 01:57 PMदिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! राजीव चौक-मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
Jul 22, 2026 | 01:56 PMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 152.5 मिमी बारिश; 27 तक तेज बारिश के आसार
Jul 22, 2026 | 01:53 PMकेतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Jul 22, 2026 | 01:47 PMBhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया
Jul 22, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM














