- Hindi News »
- Sports »
- Ricky Ponting Advice To Struggling Steve Smith Labuschagne Advised To Play Like Virat Kohli
पर्थ टेस्ट हारने पर पोंटिंग ने बढ़ाई स्मिथ-लाबुशेन की हिम्मत, बोले- कोहली की तरह खुद पर रखें कॉन्फिडेंस
India vs Australia : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को फॉर्म में वापसी करने के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह अपने खेल पर भरोसा करने की सलाह दी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

रिकी पोंटिंग (सौजन्य-एक्स)
एडिलेड: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे चार टेस्ट मैचों में फॉर्म में वापसी करने के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह अपने खेल पर भरोसा करने की सलाह दी है।
दरअसल पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस मैच में दो और तीन रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 295 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ भी पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने जूझते रहे। ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार बल्लेबाज पहली पारी में खाता नहीं खोल पाया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 60 गेंद पर 17 रन बनाए।
वहीं पोंटिंग ने ICC रिव्यू में कहा, ‘‘पर्थ में सभी बल्लेबाजों में से मार्नस सबसे अधिक जूझते हुए नजर आए। यह सही है कि विकेट मुश्किल था और भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें इसे बदलने का तरीका ढूंढना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या शादी की तस्वीरें…’, पैपराजी से अनुष्का शर्मा ने किया मजाक, छूट गई विराट कोहली की हंसी
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती दूसरी टी20 सीरीज, आखिरी मुकाबले में 17 रनों से हराया
जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, T20I महिला क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली चौथी भारतीय बनी
क्रिकेट की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस संदर्भ में कोहली का उदाहरण दिया जो पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाकर वापसी करने में सफल रहे।
विराट की सेंचुरी पर पोंटिंग ने कहा कि, ‘‘विराट ने अपने खेल पर भरोसा किया और वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में अलग खिलाड़ी की तरह नजर आए। उन्होंने विरोधी टीम से लड़ने के बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया। मार्नस और स्मिथ को यही करने की जरूरत है – अपना रास्ता खोजें और मजबूत इरादे दिखाएं।”
क्रिकेट की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अधिक जोखिम लेने और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा,‘‘आपको जोखिम लेने और गेंदबाजों पर दबाच डालने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बुमराह जैसे गेंदबाज आपको रन बनाने के लिए आसान अवसर नहीं देंगे।” पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बावजूद पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि,‘‘मैं उसी टीम के साथ बने रहने की सलाह दूंगा। मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा और हम इस टीम में जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ricky ponting advice to struggling steve smith labuschagne advised to play like virat kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMसेम कंपनी, सेम अमाउंट! दावोस से आए ‘डबल-डबल’ करारों पर क्यों चुप है सरकार? पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Feb 23, 2026 | 08:41 AMलिपस्टिक से काले हो गए हैं होंठ? किचन की इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब और फिर देखें कमाल
Feb 23, 2026 | 08:39 AMछत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 23, 2026 | 08:39 AMWhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
Feb 23, 2026 | 08:31 AMToday Weather Update: 11 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में बढ़ने लगी तपिश, जानें ताजा अपडेट
Feb 23, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














