- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Unique Bowling Action Make A Complete Package Says Steve Smith
जसप्रीत बुमराह को किसी ने बताया पूरा पैकेज, किसी ने कहा टर्मिनेटर; वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गजों से मिल रही वाहवाही
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन सबसे अलग है। विचित्र एक्शन और असाधारण कौशल ही उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 295 रनों से शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन सबसे अलग है। विचित्र एक्शन और असाधारण कौशल ही उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है।
नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिये और ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए। स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ उसके रनअप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है। वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है । मैने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है ।”
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा, तोड़ा श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
अकरम ने कहा बुमराह की लेंथ है बेस्ट
पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंथ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है ।
स्मिथ ने बताया पूरा पैकेज
स्मिथ ने कहा ,‘‘ वह आपके करीब आकर गेंद छोड़ता है जिससे आपको समय ही नहीं मिल पाता । इसके अलावा वह गेंद को दोनो ओर से स्विंग करा सकता है । रिवर्स स्विंग, धीमी गेंद, अच्छे बाउंसर , उसके पास सब कुछ है । वह एक गेंदबाज के तौर पर पूरा पैकेज है ।”
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने क्या कहा
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन मार्टिन ने कहा ,‘‘ वह टर्मिनेटर है । उसे अपनी ताकत पता है और वह बल्लेबाज की कमजोरियां ढूंढ लेता है । उसका रनअप लंबा नहीं है लेकिन वह काफी चतुराई से गेंदबाजी करता है ।”
Jasprit bumrah unique bowling action make a complete package says steve smith
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
Feb 23, 2026 | 10:06 AMGold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी
Feb 23, 2026 | 09:44 AMजनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी…उदय सामंत ने कांग्रेस पर कसा तंज; 4 महीने में आएगी देश की पहली औद्योगिक AI नीति
Feb 23, 2026 | 09:33 AMछत्रपति संभाजीनगर: नोटिस पर रुकी कार्रवाई? फूलबाजार में जर्जर इमारतों का खतरा, प्रशासन मौन
Feb 23, 2026 | 09:31 AMशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल
Feb 23, 2026 | 09:30 AMछत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी
Feb 23, 2026 | 09:12 AMनेपाल में दर्दनाक हादसा…त्रिशूली नदीं में गिरी पैसेंजर से भरी बस, 6 महिलाओं समेत 18 की मौत, कई घायल
Feb 23, 2026 | 09:11 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














