- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravichandran Ashwin Says I Agree That You Have To Use Sundar Vs Left Handers But Axar Has Been Your Mvp
‘यह मत भूलिए उन्होंने…’, अक्षर पटेल को नजरअंदाज किए जाने के बाद अश्विन ने कही ये बात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ravichandran Ashwin: अश्विन ने साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा अक्षर पटेल MVP रहे हैं और बैटिंग ऑर्डर व नंबर 8 पर रिंकू की पोजीशन सही नहीं।

अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravichandran Ashwin Says Axar has been your MVP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की हार के लिए रविचंद्रन अश्विन ने टीम सिलेक्शन को जिम्मेदार ठहराया है। अश्विन अक्षर पटेल के ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को दी गई तरजीह से भी नाखुश दिखाई दिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा, “मैं मानता हूं कि आईपीएल मैचअप जरूरी है, लेकिन आपको टीम बदलनी पड़ती है, क्योंकि आपको 14 मैच खेलने होते हैं। हालांकि, आईसीसी इवेंट में आप टीम में जितना कम बदलाव करते हैं, उतना ज्यादा अच्छा रहता है।”
अक्षर को नजरअंदाज करना ठीक नहीं
अक्षर को नजरअंदाज करने के फैसले से अश्विन नाखुश दिखे। उन्होंने कहा, “मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं कि आपको बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करना होता है और इसी कारण आप उन्हें टीम में रखना चाहते हैं। मैं इन सभी बातों से सहमत हूं। हालांकि, अक्षर पटेल टी20 क्रिकेट में आपके सबसे अहम खिलाड़ी रहे हैं। अक्षर ने जो टीम के लिए किया है, उसको भूलना नहीं चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
Ravi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
अश्विन ने अक्षर पटेल के टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो उन मुश्किल हालात में अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने विराट कोहली के साथ साझेदारी करते हुए भारत को 170 रनों के पार पहुंचाया था। मैं मानता हूं कि कोहली का अनुभव मौजूद था, लेकिन अक्षर का योगदान भी अहम रहा था। अगर भारतीय टीम के पास कुछ विकेट हाथ में होते और बीच के ओवरों में स्थिरता होती, तो टीम लक्ष्य को चेज कर सकती थी।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर
बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर भी खड़े किए सवाल
अश्विन ने भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर के क्रम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “रिंकू सिंह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपके पास आठ बल्लेबाज हैं और फिर भी रिंकू इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू को आप इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेज सकते हैं। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पाठ पढ़ाया है कि आप अधूरी तैयारी के साथ मैदान पर मत आइए।”
Ravichandran ashwin says i agree that you have to use sundar vs left handers but axar has been your mvp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














