-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Rajkumar Rao Finalized For Sourav Gangulys Biopic Film Will Release This Month
सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव बनेंगे ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’, दादा ने बताया कब आएगी फिल्म
- Written By: Saurabh Pal
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक पर अपडेट आया है। दादा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाएंगे।

राजकुमार राव, सौरव गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया)
Sourav Ganguly biopic: पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक पर अपडेट आया है। दादा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाएंगे। सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका निभाएंगे, लेकिन तारीखों का मुद्दा है। इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लगेगा।”
पूर्व कप्तान ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी प्रारूपों में 18,575 रन बनाए हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद प्रिंस ऑफ कोलकता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष बने। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। उन्होंने भारत को 21 टेस्ट जीत दिलाई और 2003 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था।
2008 में लिया था सन्यास
सम्बंधित ख़बरें
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Dada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-‘AI से बनाया है क्या?’
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई की तकनीकी समिति में भी काम किया और वह महान भारतीय खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। गांगुली ने 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 18,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।
वामिका गब्बी के सात भूलचूक माफ में नजर आएंगे राव
वहीं राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘भूल चुक माफ़’ में नजर आएंगे, जिसमें वामिका गब्बी भी हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी किया है। टीज़र की शुरुआत राजकुमार और वामिका के परिवारों द्वारा उनकी शादी की तारीख तय करने से होती है। हल्दी समारोह तक सब कुछ सामान्य लगता है, जहां राजकुमार के किरदार को हल्दी लगाई जाती है। लेकिन अगले दिन, उन्हें पता चलता है कि अभी भी 29 तारीख है हालांकि, टीजर का मुख्य आकर्षण दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान अभिनीत ‘लव आज कल’ (2009) के गाने ‘चोर बाजारी’ का बैकग्राउंड में इस्तेमाल होना था। दिलचस्प बात यह है कि उस फिल्म में वामिका गब्बी की एक छोटी सी भूमिका थी।
20 जून को रिलीज होगी फिल्म
करण शर्मा द्वारा निर्देशित, भूल चुक माफ़ को दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के तहत अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से प्रस्तुत किया है। ‘भूल चुक माफ़’ के अलावा राजकुमार राव की झोली में ‘मालिक’ भी है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है। यह 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rajkumar rao finalized for sourav gangulys biopic film will release this month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














