-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sourav Ganguly Big Warning To Pakistan Before Ind Vs Pak Match In T20 World Cup
IND vs PAK: ‘भारत का दबदबा…’, सौरव गांगुली ने महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को दी चेतावनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sourav Ganguly: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत-पाक टी20 विश्व कप मुकाबला रोमांचक होगा। पाकिस्तान को अच्छा खेलना होगा, भारत का दबदबा और फैंस की उम्मीदें मैच को खास बनाएंगी।

सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
Sourav Ganguly on IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।
पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, “मैं पाकिस्तान के भारत के साथ विश्व कप मैच नहीं खेलने के फैसले से हैरान था। आप विश्व कप में जीतने के लिए खेलते हैं, नहीं खेलने का फैसला कैसे कर सकते हैं। भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के फैसले को वापस लेने का उनका निर्णय अच्छा है। यह उनके लिए और टूर्नामेंट के लिए अच्छा है।”
सभी टीमों ने एक दूसरे को दी है टक्कर
गांगुली ने कहा, “यह विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है। सभी टीमों ने एक दूसरे को जोरदार टक्कर दी है। एसोसिएट देशों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप भारत में हो रहा है। भारत में क्रिकेट मैचों का आयोजन हमेशा ही शानदार होता है। विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है, और आगे भी उम्मीद है कि ऐसा ही रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा
भारत-पाकिस्तान मैच पर गांगुली ने कहा, “भारत ने पूर्व में पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाया है। मैच नया है, लेकिन भारतीय टीम बहुत मजबूत है। मैच रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना होगा।” श्रीलंका को वहां के स्थिति का फायदा मिलेगा। क्योंकि पाकिस्तान को सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने हैं।
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी खेलने से किया था इनकार
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच कोलंबो में खेला जाना है। बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने और आईसीसी द्वारा स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में लाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान भारत के साथ खेलने को तैयार है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK मुकाबले के दौरान रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, जय शाह से करेंगे मुलाकात
हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं आया है। ओवरऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहती है। इसलिए भारत-पाकिस्तान मैच से संशय हटने के बाद फैंस मैच शुरू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
Sourav ganguly big warning to pakistan before ind vs pak match in t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














