- Hindi News »
- Sports »
- Pro Kabaddi League 11 Won By Haryana Steelers New Champion Of Pkl History
PKL 11 मे हरियाणा स्टीलर्स ने रचा इतिहास, तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को दी पटखनी
प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में एक नया चैंपियन मिला है। हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर फाइनल का मुकाबला जीत लिया और पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

हरियाणा स्टीलर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में एक नया चैंपियन मिला है। हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर फाइनल का मुकाबला जीत लिया और पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने पटना को 9 पॉइंट्स से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया है। हरियाणा ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके असर फाइनल के मुकाबले में भी देखने को मिला।
पहली बार की विजेता हरियाणा स्टीलर्स ने फुल टाइम में 32 अंक प्राप्त किए। जबकि पटना पाइरेट्स की टीम 23 पॉइंट्स ही बना सकी। इसके साथ पटना पाइरेट्स का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। इस जीत के बाद हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ी काफी ज्यादा भावुक हो गए और वो जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनप्रीत सिंह बतौर कोच पहली बार चैंपियन बने हैं। इससे पहले वो कोच के तौर पर तीन फाइनल हार चुके हैं।
हरियाणा स्टीलर्स ने फाइनल के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना की टीम को दवाब में रखा। जिसके कारण पटना की टीम से ज्यादा गलतियां हुई। हरियाणा के लिए शिवम पाटरे ने सबसे ज्यादा 9 अंक बटोरे। उसके अलावा शादलु ने हाई-5 के सहारे 7 अंक अर्जित किए। जबकि विनय ने 6, राहुल सेथपाल ने 3 अंक पाप्त किए। वहीं पटना के लिए आज देवांक और अयान की जोड़ी नहीं चली। देवांक ने फाइनल मैंच में केवल 5 पॉइंट्स ही अर्जित कर सके। वहीं अयान भी 3 अंक हासिल करने में सफल रहे। जबकि गुरदीप ने हाई-5 के सहारे 6 अंक बटोरे।
सम्बंधित ख़बरें
दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा
PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल
दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हरियाणा स्टीलर्स ने अंतिम 10 मिनट के अंदर पलटी बाजी
हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम 10 में पटना पाइरेट्स को ऑल आउट करके हरियाणा ने बढ़त बना ली। जिसके बाद वो फिर हमेशा बढ़त में रहे। हालांकि बढ़त में पहले हाफ से ही थे लेकिन ऑल आउट करने के बाद इतना जरूर सुनिश्चित हो गया था कि अब पटना इसे पीछे नहीं छोड़ पाएगी। मैच में जब 5 मिनट का भी कम समय बचा था तब हरियाणा की बढ़त 8 अंकों की हो गई। जिसके बाद हरियाणा ने गेम को धीरे कर दिया और फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
Pro kabaddi league 11 won by haryana steelers new champion of pkl history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














