PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल

PKL-12: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 का आज 45वां और 46वां मुकाबला खेला जाएगा। आज का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच और दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच खेला जाएगा।
PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल
प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pro Kabaddi League, Season-12 : प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का लगभग आधा सीजन खत्म हो गया है। वहीं इस सीजन में अभी तक पुनेरी पलटन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुनेरी के अलावा भी कुछ टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं इस सीजन में अभी तक गुजरात जायंट्स  फिसड्डी साबित हुआ है।

पुनेरी पलटन की टीम ने अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 6 में जीत मिला है। जबकि 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ पुनेरी पलटन की टीम पहले स्थान पर है। असलम इनामदार की कप्तानी में पुनेरी पलटन ने शानदार प्रदर्शन किया है और सभी को प्रभावित किया है।

पॉइटंस टेबल में आखिरी नंबर पर है गुजरात

गुजरात जायंट्स इस सीजन अब तक 6 मुकाबले में केवल एक जीत दर्ज कर सकी है। गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है। गुजरात के लिए इस बार कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। वहीं बंगाल वॉरियर्स की टीम 7 मुकाबले में दो जीत दर्ज कर पाई है। बंगाल की टीम पॉइंट्स टेबल के गुजरात से ऊपर है। देवांक दलाल जैसे स्टार खिलाड़ी के बावजूद टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

पीकेएल-12 का आज 22 सिंतबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे। 45वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं 46वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच खेला जाएगा। रात 8 बजे से गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला होगा। बेंगलुरु अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच होगा दूसरा मुकाबला

वहीं आज का दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में तमिल थलाइवाज 8वें नंबर पर और यूपी योद्धाज 10वें नंबर पर है। आज जीतने वाली टीमों को पॉइटंस टेबल में फायदा मिल सकता है। इन चारों ही टीमों की हालत पॉइंट्स टेबल में कुछ खास नहीं है। ऐसे में सभी के लिए मैच में जीत दर्ज करना अहम रहने वाला है।

प्रो कबड्डी लीग का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम मैच (P) जीत (W) हार (L) स्कोर अंतर अंक (Pts)
1 पुनेरी पलटन 9 6 3 51 12
2 दबंग दिल्ली के.सी. 7 6 1 30 12
3 हरियाणा स्टीलर्स 8 6 2 8 12
4 तेलुगु टाइटन्स 9 4 5 17 8
5 जयपुर पिंक पैंथर्स 7 4 3 8 8
6 यू मुंबा 7 4 3 -2 8
7 बेंगलुरु बुल्स 8 4 4 -11 8
8 तमिल थलाइवस 7 3 4 -9 6
9 पटना पाइरेट्स 7 2 5 -12 4
10 यूपी योद्धाज 6 2 4 -24 4
11 बंगाल वारियर्स 7 2 5 -30 4
12 गुजरात जाइंट्स 6 1 5 -26 2
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com